एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण काल ने पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की बढ़ाई परेशानी

कोरोना संक्रमण के चलते कई बड़े अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है सिर्फ इमरजेंसी में इलाज हो रहा है. इसका परिणाम यह हुआ कि जो मरीज पहले से इलाज करवाते आ रहे थे, उनका इलाज अब प्रभावित हो रहा है.

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण के काल में वे मरीज भी परेशान हो रहे हैं जो अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित है. क्योंकि इस वक्त अधिकतर बड़े अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के चलते ओपीडी जैसी सुविधाएं बंद हैं और इस वजह से जो मरीज इलाज के लिए ओपीडी में जाते हैं उनको मायूसी ही मिलती है.

ऐसी ही कुछ तस्वीर इस वक्त देश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट यानी एम्स के बाहर दिख रही है. यहां पर देश के दूसरे हिस्सों से आए मरीज और परिजन इस आस में दिन गुजार रहे हैं की जल्द से जल्द इलाज मिले और वह वापस अपने घर तक जाएं.

दिल्ली के एम्स अस्पताल के बाहर ही दिन रात गुजार रहे वीरेंद्र कुमार अपने दो बच्चों के साथ मार्च महीने में पटना से दिल्ली आए थे. इनके बेटे को ब्रेन ट्यूमर बीमारी है और उसी के इलाज के लिए एम्स आए थे ऑपरेशन पहले हो चुका था लेकिन ऑपरेशन के बाद जांच के लिए और आगे के इलाज के लिए डॉक्टर ने मार्च की तारीख दी थी लेकिन दिल्ली आए तो लॉकडाउन हो गया और उसके बाद से फिलहाल एक-एक दिन अस्पताल के बाहर गुजार रहे हैं.

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि वापस कैसे जाएं जब पता है कि बच्चे की तबीयत और उसका ट्यूमर लगातार बिगड़ रहा है? बिना जांच के पता भी नहीं चल सकता कि हालत कितनी गंभीर है?

इसी तरह से एम्स के बाहर ही बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले सुशील कुमार भी मिले जो रोजाना आते हैं और मायूस होकर वापस चले जाते हैं. सुशील कुमार को टीबी की बीमारी है और अपनी जांच करवाने के लिए बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली आए थे. उम्मीद थी कि जांच हो जाएगी और उपचार शुरू हो जाएगा तो वापस बिहार चले जाएंगे, लेकिन इसी बीच लॉकडाउन हो गया और अब लॉकडाउन के चलते एम्स की ओपीडी बंद है और इस वजह से घर से पैसा मांगा कर यहां दिन गुजार रहे हैं.

सुशील कुमार ने कहा, “कोरोना से तो जो हो रहा है वह हो ही रहा है लेकिन बाकी जो गंभीर बीमारियों से जुड़े हुए मरीज हैं उनकी जान तो मुफ्त में जा रही है क्योंकि उनको वक्त पर इलाज ही नहीं मिल रहा.”

इसी तरह की परेशानी बिहार के हाजीपुर के रहने वाले राम प्रकाश शर्मा और उनके बेटे अशोक की भी है. राम प्रकाश शर्मा अपने बेटे अशोक को लेकर उसका ब्रेन ट्यूमर का इलाज करवाने दिल्ली के एम्स अस्पताल आए थे. ऑपरेशन हो गया और उसके बाद राम प्रकाश शर्मा के मुताबिक बेटे की सिकाई होनी थी, जो 1 महीने चलनी थी. लेकिन इसी बीच लॉकडाउन हो गया और बेटे की सिकाई बीच में ही रुक गई. उसके बाद से लेकर अब तक सिकाई पूरी नहीं हो पाई है इसी वजह से सड़कों पर दिन गुजार रहे हैं. उम्मीद कर रहे हैं कि इलाज जल्द से जल्द पूरा हो जाए और अपने बेटे को लेकर वापस हाजीपुर जाएं.

इसके अलावा अगर बात की जाए उन लोगों की जो लोग खुद कोरोना संक्रमित हैं या जिनके अपने कोरोना संक्रमण के चलते एम्स में इलाज करवा रहे हैं. सुनीता के पति पिछले 10 दिनों से दिल्ली के एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं. ट्रॉमा सेंटर को ही कोविड-19 का अस्पताल बनाया गया है. सुनीता का कहना है कि उनके पति की हालत क्या है उनको पता ही नहीं क्योंकि अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी दी नहीं जा रही और उनका उनके पति से तब से ही कोई संपर्क हो नहीं रहा. जब उनको यहां लाया गया था तब भी नहीं बताया गया कि वह कोरोना संक्रमित हैं या नहीं. इसी वजह से रोजाना सुनीता अस्पताल तक आती है और मायूस होकर वापस चली जाती हैं क्योंकि उनको उनके पति के बारे में कोई जानकारी मिल ही नहीं रही.

यानी कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना से संक्रमित मरीजों को तो परेशानी हो ही रही है लेकिन उससे ज्यादा परेशानी अब उन मरीजों को हो रही है जो बाकी बीमारियों से पहले से ही पीड़ित है. वजह है कि कोरोना संक्रमण के चलते कई बड़े अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है सिर्फ इमरजेंसी में इलाज हो रहा है. इस वजह से जो मरीज पहले से इलाज करवाते आ रहे थे और उनको अपनी गंभीर बीमारी में जांच या इलाज करवाना था वह फिलहाल नहीं हो पा रहा.

MCD का दिल्ली सरकार पर आरोपः 984 मौत का सरकारी आंकड़ा गलत-दिल्ली में कुल 2098 मौत हुईं

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget