भोपाल के जमात में आए तीन विदेशी नागरिकों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि
किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर तुरंत सूचना देना अनिवार्य होगा. पॉजीटिव केस के संपर्क वाले लोगों और उसके आस पास के क्षेत्र के लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन कर प्रतिदिन फोलोअप लिया जायेगा.

मध्य प्रदेश: भोपाल में विदेशी जमातों में शामिल होने आए जमातियों में तीन कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से शहर में आए 65 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से चार कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं . शेष सेम्पल निगेटिव आए हैं. जमातियों में से तीन विदेश के नागरिक हैं. एक व्यक्ति भुवनेश्वर उड़ीसा का है. कोरोना पॉजिटिव पाए गए सुलेमान- आइबरी कोष्ट, खिमूव और कोएद बर्मा (म्यांमार), शेख महमूद- भुवनेश्वर उड़ीसा के हैं. इन सभी को इलाज के लिए चिरायु अस्पताल में एडमिट किया गया है. इनके साथ वाले सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से क्वॉरंटीन किया गया है.
कलेक्टर तरुण पिथोडे ने भोपाल में चार व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रहमानियां मस्जिद, एशबाग क्षेत्र और अहाता रूस्तम खां मस्जिद श्यामला हिल्स भोपाल को एपिक सेंटर घोषित कर उसके आस पास के 1 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है.
क्षेत्र से बाहर आने वाले व्यक्ति को स्कैनिंग कराना अनिवार्य होगा. साथ ही क्षेत्र के सभी व्यक्ति 14 दिन तक होम क्वारंटीन में होंगे,संक्रमित व्यक्ति के स्थल को एपिक सेन्टर घोषित कर उसके आसपास के 50 घरों में स्क्रीनिंग की जाएगी. कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेपिड रिस्पॉन्स टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट दिशा निर्देशों के आधार पर कार्य करेगी. क्षेत्र के सभी लोगों की सतत स्क्रीनिंग की जायेगी.
किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर तुरंत सूचना देना अनिवार्य होगा. पॉजीटिव केस के संपर्क वाले लोगों और उसके आस पास के क्षेत्र के लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन कर प्रतिदिन फोलोअप लिया जायेगा. हैंड हाइजीन और पर्सनल हाइजीन के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा. उसके आसपास के 2 किलोमीटर एरिया को बफर जोन घोषित कर दिया गया है.
Source: IOCL
























