एक्सप्लोरर

Corona Cases In India: कोरोना हो रहा खतरनाक! एक सप्ताह से भी कम में दोगुने बढ़े केस, दूसरी लहर के बाद सबसे तेज उछाल

Coronavirus: देश में कोरोना के मामले एक सप्ताह में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गए. इसके पहले ऐसा देश में तीसरी लहर के प्रकोप के दौरान हुआ था.

Corona Cases: देश में कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं. शनिवार (1 अप्रैल) को देश में कोरोना के 3824 नए केस दर्ज किए गए. रोजाना मामलों के हिसाब से ये 6 महीने में सबसे ज्यादा संख्या है. वहीं, पिछले सात दिनों में कोरोना के मामलों में जिस तरह वृद्धि हुई है वह तीसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा है.

भारत ने पिछले सप्ताह 26 मार्च-1 अप्रैल के दौरान 18,450 नए मामले दर्ज किए, जो इसके पहले सप्ताह के 8,781 के दोगुने से भी ज्यादा है. कोरोना मामलों के दोगुना होने का समय 7 दिन से भी कम रह गया है. पिछली बार ऐसा तीसरी लहर के दौरान हुआ था जब एक सप्ताह में ही रोजाना के आंकड़े दोगुने बढ़ जा रहे थे.

हालांकि, इस दौरान राहत की बात ये है कि कोरोना से होने वाली मौत के मामले में मामूली वृद्धि हुई है. पिछले सप्ताह 36 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई, जबकि उसके पहले ये आंकड़ा 29 था.

केरल में सबसे ज्यादा तेज वृद्धि

पिछले सात दिनों में दोगुनी वृद्धि के मामलों में योगदान देने वाले राज्यों में केरल पहले नंबर पर हैं. केरल में एक सप्ताह में कोरोना मामलों की संख्या तीन गुनी छलांग लगाकर 1333 से बढ़कर करीब 4000 पहुंच गई. अन्य राज्य जहां सबसे तेज बढ़त देखी गई है वो गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश हैं.

इनमें से अधिकांश राज्यों में पिछले सप्ताह में उसके पहले के मुकाबले कोरोना मामलों संख्या तीन गुना बढ़ गई है. हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह कोरोना मामले 409 से बढ़कर 1200 पहुंच गए. 

महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर 

महाराष्ट्र और गुजरात में पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना के मामलों में बढ़त देखी गई. हालांकि, गुजरात में इसमें कमी आई है जबकि महाराष्ट्र में यह स्थिर बनी हुई है. महाराष्ट्र में सप्ताह का आंकड़ा 3323 है जो कि पिछले सात दिनों के 1956 से 70 प्रतिशत ज्यादा है. 2312 केस के साथ गुजरात शीर्ष तीन राज्यों में बना हुआ है लेकिन इसकी वृद्धि दर पहले के सप्ताह के 139 प्रतिशत से घटकर 53 प्रतिशत रह गई है. दिल्ली में बीते सप्ताह 1733 केस दर्ज किए गए जो कि इसके पहले के सप्ताह के 681 से ढाई गुना ज्यादा है. 

खतरा कम नहीं

यह लगातार 7वां सप्ताह है जब देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है. पिछले सप्ताह सभी पैमानों पर बढ़त दिखाती है कि कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है और हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आए कोरोना के 400 से ज्यादा मामले, एक मरीज की मौत, संक्रमण दर 16 प्रतिशत के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget