एक्सप्लोरर

Corona Cases In India: 15 दिनों में बदल गई तस्वीरें, संक्रमण दर में भी बड़ा उछाल

Corona In India: पिछले 15 दिनों में देश में कोरोना (Corona) की तस्वीर बदल गई है. देश भर में संक्रमण दर में बड़ा उछाल देखने को मिला है.

Corona In India: 15 दिनों पहले तक भारत मे कोरोना (Corona) के कुछ हजार मामले ही सामने आ रहे थे लेकिन अब तस्वीर बदल गई है. पिछले 15 दिनों में कोरोना (Coronavirus) के मामले ने एक बार फिर बढ़ने लगे साथ ही संक्रमण (Infection) दर भी. 28 दिसंबर को जहां 6538 नए कोरोना केस सामने आए थे और केस पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) 0.61% थी अब बढ़कर 2,47,417 नए मामले और केस पॉजिटिविटी 13.11% हो गई है. 

देश मे पिछले 24 घंटों में 2,47,417 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है जबकि 84,825 ठीक हुए और 380 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही भारत मे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 करोड़ 63 लाख 17 हजार 927 हो गई है. इस संक्रमण से अब तक 4 लाख 85 हजार 35 लोग की मौत हुई है. हर दिन कोरोना के नए मामलों में और पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पिछले 15 दिनों मामले काफी तेजी से बढ़े है. 

- 28 दिसंबर को जहां 6538 नए कोरोना केस सामने आए थे और केस पॉजिटिविटी रेट 0.61% थी 

- 1 जनवरी को 22,775 नए मामले सामने आए और केस पॉजिटिविटी रेट 2.05% थी.

- 5 जनवरी को 58,097 नए मामले सामने आए और केस पॉजिटिविटी रेट 5.03% हो गई.

- वहीं 10 जनवरी को 1,79,723 नए मामले रिपोर्ट हुए और केस पॉजिटिविटी  13.29% थी.

जबकि, गुरुवार 13 जनवरी को एक दिन में 2,47,417 नए मामले सामने आए और केस पॉजिटिविटी 13.11% हो गई है. 

पिछले 15 दिनों में जहां दस हजार से कम मामले आ रहे थे अब लाखों में पंहुच गए. इसी तरह एक्टिव केस यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है उनकी संख्या कुछ राज्यों में थी और कुछ ही राज्यों में बहुत ज्यादा एक्टिव केस थे लेकिन 15 दिनों बाद स्तिथि एकदम बदल गई है.

- 12 जनवरी को देश के 19 राज्यों में दस हज़ार से ज्यादा एक्टिव केस थे जबकि 30 दिसंबर को सिर्फ दो राज्य महाराष्ट्र और केरल में दस हजार एक्टिव केस थे. यानी इसमे 17 राज्य जुड गए.

- इसी तरह 12 जनवरी को 4 राज्य ऐसे थे जहां एक्टिव केस 5 से 10 हज़ार के बीच है. जबकि 30 दिसंबर को ऐसे सिर्फ 3 राज्य थे कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु. 

- वहीं 13 राज्यों में पांच हजार से कम एक्टिव केस है जबकि 30 दिसंबर ऐसे 31 राज्यों में पांच हजार से कम केस थे.

कोरोना के मामले काफी तेजी से 15 दिनों में बढ़े और लगभग पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया है. राज्यों में पिछले 15 दिनों के मुकाबले अभी कई ज्यादा एक्टिव केस है जिनका इलाज जारी है वहीं संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में मास्क पहने, दो गज की दूरी रखे, हाथ धोते रहे और वैक्सीन जरूर लें.

Goa Election: क्या गोवा में TMC से गठबंधन करेगी कांग्रेस? P Chidambaram ने दिया ये जवाब

Punjab Election: पंजाब में आप के सीएम चेहरे पर रायशुमारी का अभियान शुरू, Raghav Chadha ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget