एक्सप्लोरर

Coronavirus: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल के 23 बच्चे कोविड-19 पॉजिटिव, बंगाल में 29 छात्रों को हुआ कोरोना

Covid-19 Cases: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक स्कूल के 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिससे यहां हड़कंप मच गया.

Coronavirus New Cases: ओमिक्रोन (Omicron) के खतरे के बीच देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर सरकारी स्कूल में 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आने के बाद हड़कंप मच गया. बिलासपुर, राजकीय उच्च पाठशाला देलग में एक साथ 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी संक्रमित बच्चों को होम आइसोलेट कर दिया गया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer) बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण कुमार चौधरी ने स्कूल का दौरा भी किया है. उन्होंने जहां छात्रों और अध्यापकों की काउंसलिंग की तो वहीं संक्रमित होने की परिस्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीन चौधरी  ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे और स्कूल प्रबंधन से स्थिति पर जानकारी ली. सभी संक्रमित बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है. वह हर स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं.

बंगाल में कोरोना विस्फोट

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नदिया जिले में एक स्कूल के 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिससे यहां हड़कंप मच गया है. स्कूल के बाकी छात्रों और टीचर्स की भी कोरोना जांच कराई जा रही है. माना जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है. कल्याणी इलाके में स्थित नवोदय केंद्रीय विद्यालय के सभी संक्रमित बच्चों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है. डॉक्टर्स की एक टीम की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है.

गौरतलब है कि देश में ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को तमिलनाडु में ओमिक्रोन के 33 नए केस सामने आए हैं. दिल्ली-मुंबई के साथ ही ओमिक्रोन देश के बाकी राज्यों में तेजी के साथ फैल रहा है. ऐसे में केन्द्र सरकार की तरफ से लगातार राज्यों को आगाह किया जा रहा है.    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget