एक्सप्लोरर

मुस्लिम इलाके में रहने वाले हिंदू नेता का बयान, 'इसे अलग देश बना दो, यहां रहना गुलामों जैसा'

Controversy Over Malappuram District: SNDP योगम के जनरल सेक्रेटरी वेल्लापल्ली नटेशन ने आरोप लगाया कि मलप्पुरम जिले में पिछले दशकों में पिछड़े समुदायों को कोई सामाजिक और आर्थिक लाभ नहीं मिला है.

Controversy Erupts Over Malappuram District: केरल के मलप्पुरम जिले को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस राज्य में SNDP योगम के जनरल सेक्रेटरी वेल्लापल्ली नटेशन ने अपने एक संबोधन में मलप्पुरम जिले को 'अलग देश' बता दिया. उनका यह बयान राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया है और इसपर राजनीतिक, सामाजिक समुदायों से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

नटेशन ने शुक्रवार को चंगठारा क्षेत्र में एक सम्मेलन के दौरान कहा, 'मलप्पुरम में ताजा हवा में सांस नहीं ले सकते. यहां स्वतंत्र विचार व्यक्त करना भी मुश्किल है. मलप्पुरम एक अलग देश है, यह एक अलग लोगों का राज्य है.' 

नटेशन ने यह भी आरोप लगाया कि मलप्पुरम जिले में पिछले दशकों में पिछड़े समुदायों को कोई सामाजिक और आर्थिक लाभ नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि उनके समुदाय के लोग मलप्पुरम में गुलाम जैसी स्थिति में जी रहे हैं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं. उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि मलप्पुरम में उनके समुदाय के लिए कोई श्मशान घाट नहीं है.

IUML के अध्यक्ष ने की बयान की निंदा

नटेशन के इस बयान पर भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के अध्यक्ष सैयद सदिक अली शिहाब थंगल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'मलप्पुरम एक ऐतिहासिक जिला है, जहां कई लेखक, कलाकार और मंदिरों का इतिहास है. यह जिला केवल एक समुदाय का नहीं है, बल्कि सभी समुदायों का है. उन्होंने यह भी कहा कि नटेशन का बयान समाज में दरार डालने की कोशिश है.

हालांकि, नटेशन ने रविवार को अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि वह अपनी बात नहीं बदलेंगे. उनका कहना है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया और न ही उनकी बातों में कोई नफरत थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोग उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं.

पिछड़े समुदायों की स्थिति पर उठाया सवाल

नटेशन ने मलप्पुरम जिले में पिछड़े समुदायों की स्थिति पर सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि IUML जैसे राजनीतिक दल केवल एक समुदाय के पक्षधर हैं और उन्होंने कभी भी मलप्पुरम में गैर-मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव में नहीं उतारा. इस बयान से धार्मिक और राजनीतिक बंटवारे की आशंका जताई जा रही है.

वहीं, मलप्पुरम के मुस्लिम समुदाय के नेता और स्थानीय लोग नटेशन के बयान को साम्प्रदायिक समझते हैं और इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि मलप्पुरम एक शांतिपूर्ण और विविधतापूर्ण जिला है, जहां सभी समुदायों को बराबरी के अधिकार मिलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget