एक्सप्लोरर

आतंक फैलाने वाले संगठन पर लगाएंगे बैन, हिजाब जैसे 10 विवादित कानूनों को लिया जाएगा वापस- कर्नाटक के मंत्री का ऐलान

Karnataka Congress: मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक ने बीजेपी की बोम्मई सरकार में बने कानूनों को खत्म करने की भी बात कही. उन्होंने कहा करीब दस ऐसे कानून हैं जिन्हें वापस लिया जाएगा.

Karnataka Congress: कर्नाटक में भारी बहुमत से जीतने और सरकार बनाने के बाद अब सीएम सिद्धारमैया समेत तमाम मंत्री एक्शन में हैं. सबसे पहले बीजेपी सरकार के लाए गए विवादित कानूनों को खत्म करने की तैयारी हो रही है. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात भी कही. इसके अलावा प्रियांक ने हिजाब बैन, गो हत्या और धर्म परिवर्तन का भी जिक्र किया. 

शांति भंग करने वालों पर बैन लगाने की बात
कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने बजरंग दल की तरफ इशारा करते हुए कहा, "जो भी संगठन कर्नाटक में आतंक फैलाएगा या शांति भंग करने की कोशिश करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ेगी तो लगाएंगे. हालांकि प्राथमिकता पांच गारंटी को पूरा करना है, आरएसएस-पीएफआई का मुद्दा बाद में आएगा."

10 कानूनों को वापस लेगी सिद्धारमैया सरकार
इसके अलावा मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक ने बीजेपी की बोम्मई सरकार में बने कानूनों को खत्म करने की भी बात कही. उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार के समय बने हिजाब कानून, गो हत्या के खिलाफ कानून, धर्म परिवर्तन कानून जैसे करीब दस ऐसे कानून हैं जिन्हें वापस लिया जाएगा. कांग्रेस पार्टी की सरकार उन सभी कानूनों और आदेशों को वापस लेगी, जो राज्य की आर्थिक प्रगति और समृद्धि को बाधित करते हैं."

प्रियांक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य कर्नाटक को फिर से अव्वल बनाना है और हम उस दिशा में कदम उठाएंगे.’’ बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने रिकॉर्ड 135 सीटों पर जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद के कई दिनों बाद सरकार का गठन किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक उन आठ मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. इस दौरान डीके शिवकुमार कर्नाटक के अकेले डिप्टी सीएम बने. 

ये भी पढ़ें - 'कुछ लोग विदेश जाकर देश पर करते हैं छींटाकशी, आपने भारत की बात रखी'- जेपी नड्डा ने PM मोदी का किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
CJP Protest: जंतर-मंतर घेराबंदी पर बवाल! प्रदर्शनकारियों का खाना-पानी रोकने का आरोप, पुलिस पर बरसी CJP
जंतर-मंतर घेराबंदी पर बवाल! प्रदर्शनकारियों का खाना-पानी रोकने का आरोप, पुलिस पर बरसी CJP
छात्र आंदोलन से दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक! मेट्रो बंद, रास्ते जाम, ऑटो महंगे...,यात्रियों की जेब पर डबल मार
छात्र आंदोलन से दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक! मेट्रो बंद, रास्ते जाम, ऑटो महंगे...,यात्रियों की जेब पर डबल मार
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget