एक्सप्लोरर

दिल्ली: आर्थिक मंदी पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करेगी कांग्रेस, ये तारीख हुई फाइनल

कई बार तारीख बदलने के बाद 30 नवंबर की तारीख फाइनल हुई. रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस 16 नवंबर को प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है.

नई दिल्ली: आर्थिक मंदी से लेकर किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस 30 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी. पार्टी के उच्च सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आदि नेता इस रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस की कोशिश है इस रैली में प्रमुख विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हों. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार को संसद के अंदर और बाहर घेरने की पूरी तैयारी है.

दरअसल बेरोजगारी, मंदी, किसानों की आत्महत्या, बैंकिंग प्रणाली की गड़बड़ियों जैसे आर्थिक संकट के मुद्दे पर कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. पहले ये अक्टूबर में होना था लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के कारण प्रदर्शन का कार्यक्रम 5 से 15 नवम्बर तक के लिए आगे खिसकाया गया था. हालांकि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने कार्यक्रमों को रोक दिया था. इस बीच नवम्बर के पहले हफ्ते में कांग्रेस ने देश भर में आर्थिक मंदी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अब कांग्रेस ने निर्देश जारी किया है कि 25 नवम्बर तक ब्लॉक से लेकर राज्यस्तर तक कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएं. इन्हीं देशव्यापी प्रदर्शनों का समापन कांग्रेस रामलीला मैदान की रैली के जरिए करेगी.

इसकी तैयारियों के मद्देनजर 16 नवम्बर को कांग्रेस ने देश भर के अपने प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें सभी महासचिव, और सभी प्रदेश अध्यक्षों को मौजूद रहने को कहा गया है. 16 को ही पार्टी रामलीला मैदान में रैली का औपचारिक एलान करेगी. पार्टी की कोशिश है कि रैली में एक लाख की भीड़ इकट्ठा हो. महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के आकलन है कि अर्थव्यवस्था के संकट से आम आदमी परेशान है. जाहिर है इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन कर कांग्रेस अपने लिए वापसी का रास्ता तलाश रही है.

एक अहम बात ये भी है कि आर्थिक मुद्दों पर होने वाले प्रदर्शनों में कांगेस नेता गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा भी उठाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे. हाल में ही केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को एसपीजी की सुरक्षा हटा कर जेड प्लस की सुरक्षा दी है. इस बात का जिक्र कांग्रेस के उस आंतरिक नोट में है जिसे पार्टी ने आर्थिक मुद्दों पर प्रदर्शन के लिए जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CID की रडार पर अभिषेक बनर्जी, जांच के बीच विदेश जाने की कर रहे तैयारी, HC ने भी दी इजाजत, क्यों?
CID की रडार पर अभिषेक बनर्जी, जांच के बीच विदेश जाने की कर रहे तैयारी, HC ने भी दी इजाजत, क्यों?
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
'जब मैं रातभर रोई तो शुभेंदु अधिकारी ने...', महुआ मोइत्रा का चौंकाने वाला बयान, छोड़ेंगी ममता बनर्जी का साथ?
महुआ मोइत्रा भी छोड़ेंगी ममता बनर्जी का साथ? शुभेंदु अधिकारी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
पाकिस्तान को भारत ने फिर सबक सिखाया, UN में कश्मीर के जिक्र पर जड़ दिया तमाचा! कहा- 'यह हमारा...'
पाकिस्तान को भारत ने फिर सबक सिखाया, UN में कश्मीर के जिक्र पर जड़ दिया तमाचा! कहा- 'यह हमारा...'

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीनेट से झटका लगते ही गुस्से से लाल हुए ट्रंप, रिपब्लिकन सांसदों को भी लताड़ा, बोले - 'तुम सब...'
सीनेट से झटका लगते ही गुस्से से लाल हुए ट्रंप, रिपब्लिकन सांसदों को भी लताड़ा, बोले - 'तुम सब...'
Bharat Tiwari Live Updates: भरत तिवारी के गांव में आज महापंचायत, प्रशांत किशोर कुछ देर में पहुंचेंगे, JDU ने क्या कहा?
भरत तिवारी के गांव में आज महापंचायत, प्रशांत किशोर कुछ देर में पहुंचेंगे, JDU ने क्या कहा?
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
‘पंचायत’ स्टार्स के फैन हैं पीएम मोदी, देखते ही मिलाया हाथ, ‘बनराकस’ से पूछा- 'बिनोद सुनता है ना कि नहीं'
‘पंचायत’ के ‘भूषण’ और ‘बिनोद’ के फैन हैं पीएम मोदी, देखते ही मिलाया हाथ, वीडियो भी की शेयर
'...कोई समझौता नहीं होगा', शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम
'...कोई समझौता नहीं', शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम
India US Trade Deal: 'आखिरी कदम...' अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर आ गया ताजा अपडेट, जानें US ने क्या कहा?
'आखिरी कदम...' अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर आ गया ताजा अपडेट, जानें US ने क्या कहा?
'यूपी में बेसमेंट में कोचिंग सेंटर नहीं चलेगा', लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी का सख्त निर्देश
'यूपी में बेसमेंट में कोचिंग सेंटर नहीं चलेगा', लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी का सख्त निर्देश
Embed widget