एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उपवास किया भी है या नहीं, ऐसे में...', कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने उठाए सवाल

PM Modi Anusthan: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी के किए गए उपवास पर कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि इसको लेकर मुझे भरोसा नहीं है.

Congress On PM Modi Anusthan: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपवास पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने मंगलवार (23 जनवरी) को सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कि मुझे पीएम मोदी के उपवास रखे जाने पर शक है. 

वीरप्पा मोइली ने कहा, ''मुझे संदेह है कि क्या उन्होंने (पीएम मोदी) ने उपवास किया भी है या नहीं. ऐसे में यदि उन्होंने उपवास किए बिना गर्भगृह में प्रवेश किया है तो वह स्थान अपवित्र हो जाता है.  इस कारण स्थान से शक्ति उत्पन्न नहीं हो पाती.'' दरअसल, पीएम मोदी ने 11 दिनों तक कठिन अनुष्ठान किया था.

अनुष्ठान में पीएम मोदी ने क्या किया?
पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों तक कठिन अनुष्ठान किए थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि वो इस दौरान नारियल का पानी और फल खाकर ही रहे. इसके अलावा पीएम मोदी फर्श पर सोए और गाय की पूजा की. 

पीएम मोदी गर्भगृह में रहे थे मौजूद
सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा’से संबंधित अनुष्ठान किए. 

इसके बाद पीएम मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार देते हुए लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया.

अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में धार्मिक उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला. इस दौरान देश के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु भगवान राम को समर्पित गीत और विशेष भजन गाते सुने गये.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकरा दिया था. इसको लेकर पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि ये सब बीजेपी चुनावी फायदे के लिए कर रही है. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- 'कोई लहर नहीं', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राहुल गांधी का पहला बयान, abp न्यूज़ के सवाल पर और क्या बोले?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget