एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने पीएम मोदी की पंजाब की किसान रैली को बताया 'टांय-टांय फिस्स'

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, प्रधानमंत्री ने किसानों को जुमले और झूठी दिलासा देने की कोशिश की है. एमएसपी पर प्रधानमंत्री ने जो कहा है वो सच्चाई से बहुत दूर है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब की किसान रैली को 'टांय-टांय फिस्स' करार दिया और दावा किया कि देश के किसान अब इस सरकार के 'झांसे' में नहीं आने वाले. पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के हमले पर पलटवार करते हुए अपनी रैली में 'झूठ' बोलने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, जुमलों के सरताज और झूठ के बादशाह प्रधानमंत्री मोदी की रैली टांय टांय फिस्स हो गई. उनकी रैली से किसानों ने किनारा कर लिया. जो भाड़े के लोग लाये गए थे उनमें भी प्रधानमंत्री उत्साह पैदा नहीं कर पाए.

प्रियंका ने कहा, प्रधानमंत्री ने किसानों को जुमले और झूठी दिलासा देने की कोशिश की है. एमएसपी पर प्रधानमंत्री ने जो कहा है वो सच्चाई से बहुत दूर है. वह ये बताना भूल गए कि उनकी सरकार में खेती पर लागत बढ़ी है. उन्होंने दावा किया कि मोदी जी यूपीए की योजनाओं को कॉपी पेस्ट करके नए तरीके से पेश करते हैं.

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, क्या प्रधानमंत्री किसानों को बताएंगे कि अगर चार साल पहले लागत पर 50 फीसदी एमएसपी देते तो किसानों को दो लाख करोड़ रुपये का फायदा नहीं होता? क्या मोदी जी बताएंगे कि उनकी सरकार ने डीजल और यूरिया दाम कितने बढ़ाएं हैं? उन्होंने बीजेपी और अकाली दल पर निशाना साधा और पूछा, 'क्या पंजाब के किसान भूल सकते हैं कि अकाली दल-बीजेपी की सरकार में किसानों की आय किस तरह से कम हुई थी.

प्रियंका ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते नहीं है. किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं. पीएम मोदी ने आज की रैली में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में किसानों ने जिस पार्टी पर सबसे ज़्यादा भरोसा किया उस पार्टी ने इस भरोसे का सम्मान नहीं किया. उन्होंने कहा कि किसानों से सिर्फ वादे किए गए और इस पार्टी ने सिर्फ एक परिवार की भलाई के लिए काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget