एक्सप्लोरर

RBI गवर्नर के बयान से हैरान, रुपये पर जवाब दें प्रधानमंत्री और 'पार्ट टाइम वित्त मंत्री': कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि 'आर्थिक कुप्रबंधन' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को जवाब देना चाहिए.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल के बयान पर हैरानी जताई है. कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि 'आर्थिक कुप्रबंधन' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को जवाब देना चाहिए.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मैं आरबीआई के गवर्नर के बयान से हैरान हूं. रुपया एशिया में सबसे ज्यादा गिरावट वाली मुद्रा है. भारतीय अर्थव्यवस्था की यह हालत क्यों हुई? क्या इसलिए हुई क्योंकि 12 लाख करोड़ रुपये का एनपीए है? क्या इसलिए हुई कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं?''

सुरजेवाला ने कहा, ''यह संकट है. यह अनियंत्रित है और इस पर कोई निगरानी नहीं है. उद्योग जगत में संकट है, कृषि क्षेत्र में संकट है. नौकरियां जा रही हैं. आर्थिक कुप्रबंधन आज की सरकार की व्यवस्था बन गया है.'' उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री और फुल टाइम ब्लॉगर और पार्ट टाइम वित्त मंत्री अरूण जेटली जवाब दें कि रुपये की कीमत गिरने का सिलसिला कब रुकेगा?''

रुपये की विनिमय दर में लगातार गिरावट के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा है कि अन्य उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं की तुलना में रुपये की स्थिति बेहतर है. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान टूटकर पहली बार 74 रूपये प्रति डॉलर के स्तर से भी नीचे आ गया.

अमित शाह ने कांग्रेस को दी विकास पर खुली बहस की चुनौती

पटेल ने कहा कि रुपये की विनिमय दर बाजार की ताकतों से तय होती है और रिजर्व बैंक ने विनिमय दर का कोई दायरा नहीं तय कर रखा है. उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी से रुपया 17 फीसदी टूट चुका है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget