एक्सप्लोरर

Gujarat: भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण को लेकर मीडिया पर भड़की कांग्रेस, पवन खेरा ने कही ये बात

Congress: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने गुजरात और हिमाचल के शपथ ग्रहण समारोह की तुलना करते हुए मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है.

Bhupendra Patel Oath Ceremony: गुजरात में प्रचंड जीत के साथ बीजेपी लगातार 7वीं बार सत्ता में वापसी कर रही है. भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी शामिल हो रहे हैं, जिसके चलते मीडिया भी इसको अच्छे से कवर कर रही है. मीडिया में इतनी कवरेज मिलने से कांग्रेस पार्टी भड़क गई है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने अपने गुस्से का इजहार किया है. 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने गुजरात और हिमाचल के शपथ ग्रहण समारोह की तुलना करते हुए मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है. कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट करके कहा, "कल शिमला में एक बस ड्राइवर के बेटे ने शपथ ली, कोई नहीं पहुंचा, मामूली कवरेज हुई. आज अहमदाबाद में एक बिल्डर शपथ ले रहा है पूरा नोएडा मीडिया वहां मौजूद है और सुबह से माहौल बनाया जा रहा है." उन्होंने कहा, "यूं ही नहीं नाम पड़ा है ‘गोदी मीडिया’, दरबार वहीं लगेगा जहां ‘साहब’ की कुर्सी रखी हो."

 

राहुल भी मीडिया पर उठाते रहते हैं उंगली

कांग्रेस अक्सर मीडिया पर हमला किया करती है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मीडिया पर आरोप लगाते रहते हैं कि मीडिया मोदी सरकार की मदद की करती है. हाल ही में राहुल ने कहा था, "पहले मीडिया 24 घंटे मेरी वाह-वाह करते नहीं थकता था, लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया." उनका कहना था, "जब मैंने जमीन पर गरीबों के अधिकारों की रक्षा की बात की तो मीडिया का तमाशा शुरू हो गया."

भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ

भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है. भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने शपथ ले ली है. इन्हीं के साथ कनुभाई देसाई, बलवंत सिंह राजपूत ने भी मंत्री पद की शपथ ली. ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, भानुबेन बाबरिया, कुबेर डिंडोर ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं. शपथ ग्रहण में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें-Himachal Pradesh: सीएम की कुर्सी पर बैठते ही सुखविंदर सिंह का सख्त संदेश- 'लेटलतीफी-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, लागू होगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget