एक्सप्लोरर

Congress Vs BJP: 'अगर जेपीसी की मांग को कूड़ेदान में डाला तो...', बगैर चर्चा विधेयकों के पारित होने पर केंद्र पर बरसी कांग्रेस

Congress Slams Modi Govt: कांग्रेस ने शनिवार (1 अप्रैल) को संसद के गतिरोध को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान अडानी मामले में जेपीसी की मांग के बारे में भी टिप्पणी की.

Congress On Parliament Deadlock: कांग्रेस ने शनिवार (1 अप्रैल) को संसद के गतिरोध पर बात करते हुए एक बार फिर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. कांग्रेस अडानी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति गठित किए जाने की मांग कर रही है. दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने व्यवधानों के बीच संसद में चर्चा के बिना प्रमुख विधेयकों और बजट के पारित होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रमेश ने कहा कि सरकार ने लोकसभा में हंगामे के बीच वित्त विधेयक पारित कराया और इसी तरह की स्थिति में राज्यसभा ने उसे वापस कर दिया. आने वाले दिनों में इस तरह के और विधेयक पारित हो सकते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा, ''अगर जेपीसी की मांग को कूड़ेदान में डाला जाता है तो दुख की बात है कि विधेयक हंगामे में पारित होंगे.''

संसद के गतिरोध को लेकर सरकार पर कांग्रेस का निशाना

इसी के साथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार संसद में गतिरोध दूर करने के लिए विपक्ष के साथ समझौता करने की कोई कोशिश नहीं कर रही है. जयराम रमेश ने दावा किया कि संसद में अभी बीच का कोई रास्ता नहीं निकला है. उन्होंने कहा कि पहली बार बजट सत्र बेकार साबित हो सकता है. गौरतलब है कि 13 मार्च को शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग में अब तक ज्यादातर समय में गतिरोध देखा गया है. बजट सत्र 6 अप्रैल को समाप्त होगा.

'जेपीसी मांग जारी रखेंगे'

बता दें कि विपक्ष जहां एकजुट होकर अडानी मामले की जांच जेपीसी गठित कर कराने की मांग कर रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी के लंदन दौरे पर दिए बयान को लेकर उनसे माफी मांगने को कह रहा है. राहुल गांधी ने अपने लंदन दौरे पर कथित तौर पर भारत में 'लोकतंत्र खतरे में' वाला बयान दिया था और विदेशी हस्तक्षेप की मांग की थी. सत्ता पक्ष का कहना है कि राहुल गांधी ने ऐसा बयान देकर देश और इसके संस्थानों का अपमान किया है.

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार के प्रति आक्रामक है. राहुल की संसद सदस्यता जाने के पीछे कांग्रेस ने अडानी विवाद को ही कारण बताया है. प्रेस वार्ता के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि अडानी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर सभी 19 विपक्षी दल एकजुट हैं और सोमवार (3 अप्रैल) को भी अपनी मांग जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें- Navjot Singh Sidhu: 'राहुल गांधी नाम की क्रांति सरकार को हिला देगी', जेल से बाहर आते ही बीजेपी पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget