एक्सप्लोरर

कांग्रेस को बीजेपी के साथ लड़ाई राजनीतिक शर्तों पर लड़नी चाहिये- राम माधव

अपने दो दिनों के जम्मू कश्मीर दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव जम्मू पहुंचे.

जम्मू: बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेशनल पापुलेशन रजिस्टर यानि एनपीआर पर दिए गए बयानों पर तीखा हमला किया. बीजेपी ने कहा कि ऐसे बेतुके बयान देने से पहले कांग्रेस को आईना देखना चाहिये. बीजेपी का कहना है कि नए साल में जम्मू कश्मीर में राजनैतिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी.

अपने दो दिनों के जम्मू कश्मीर दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव जम्मू पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश इकाई के कोर ग्रुप के साथ बैठक की और राजनीतिक हालातों पर चर्चा की. मीडिया से बात करते हुए एनपीआर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर राम माधव ने कहा कि एनपीआर कांग्रेस पार्टी की देन है और इसे यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में शुरू किया था. अगर राहुल गांधी इसे अलग-अलग नामों से पुकार रहे हैं तो उन्हें पहले सच्चाई जान लेनी चाहिये. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर बेतुकी बयानबाजी कर रही है और यह एक प्रक्रिया है. जिसके तहत सरकार देशवासियों का पता लगाने के लिए कर रही है.

कांग्रेस को हिदायत देते हुए राम माधव ने कहा कि उसे बीजेपी के साथ लड़ाई राजनैतिक शर्तों पर लड़नी चाहिये. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के पुलिस और दूसरे अर्धसैनिक बलों पर टिप्पणियों पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे बयान देकर कांग्रेस के नेता लोगों को पुलिस के खिलाफ भड़का रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के हालातों पर बोलते हुए राम माधव ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से यहां हालातों में लगतार सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 100 से भी कम लोगों को हिरासत में या नजरबंद रखा गया है. जिनमें बड़े नेताओं की संख्या 30 से 32 है. राम माधव ने कहा कि कश्मीर में धीरे-धीरे राजनैतिक गतिविधियां शुरू हो रही है और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीर में कुछ बैठके की हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि साल 2020 में जम्मू-कश्मीर में सामान्य राजनैतिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और यहां लगी पाबंदियां भी हट जाएंगी.

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान के बढ़ते हस्तक्षेप पर राम माधव ने कहा कि इस पर बीजेपी का पक्ष साफ है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने उसे अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वहां जितनी चाहे लीपापोती करे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का संवैधानिक स्थिति बदल नहीं सकती. राममाधव ने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस मिलने की मांग का समर्थन करती है.

ये भी पढ़ें-

यूपी फिर से ना जले, इसके लिए की जा रही है ये खास तैयारी

सुसाइड के वक्त घर में अकेले थे कुशल पंजाबी, माता-पिता ने चाबी वाले से खुलवाया दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget