एक्सप्लोरर

उप-चुनाव: कांग्रेस के शतक के साथ ही CM अशोक गहलोत बोले, अब मिशन 25 की तरफ बढ़ेंगे

Ramgarh Election Result: रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रोत्साहित करेगा.

Ramgarh election result: राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है. कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर को कुल 83,311 मत मिले. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में बीजेपी के सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 71,083 मत मिले. वहीं बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी

इस जीत के साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गयी हैं. वहीं गठबंधन सहयोगी आरएलडी की एक सीट को जोर दिया जाए तो यह संख्या 101 हो जाती है, जो बहुमत के लिए पर्याप्त है. ध्यान रहे कि सात दिसंबर को राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था. रामगढ़ सीट पर बीएसपी प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था. रामगढ़ सीट जीतने के बाद राज्य में कांग्रेस की जहां 100 सीट हो गई हैं.

11 दिसंबर को आए विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 99, बीजेपी ने 73, बीएसपी ने 6, सीपीआईएम ने दो, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दो, आरएलडी ने एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं 13 सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी. आरएलडी और बीएसपी ने कांग्रेस की सरकार को समर्थन दिया. यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है.

रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खुश हूं कि लोगों ने सोच-समझकर कदम उठाया. उन्होंने सही फैसला किया है. उनका शुक्रिया करता हूं. उन्होंने कतई सही समय पर संदेश दिया है, जो लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रोत्साहित करेगा.

साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''सरकार बनने के बाद में जब चुनाव होता है तो उप-चुनाव एक मैसेज देता है. यह परिणाम लोकसभा चुनाव की हमारी तैयारियों को और बल देगा, पूरे प्रदेश के अंदर हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा और हम मिशन 25 की तरफ आगे बढ़ेंगे. साफिया खान जी को बहुत-बहुत बधाई.''

राजस्थान के उप- मुख्यमंत्री और सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी जीत की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''रामगढ़ विधानसभा चुनाव में भारी मतों से कांग्रेस की जीत अल्प समय में कांग्रेस सरकार के कार्यों के प्रति जनता के विश्वास की जीत है. इसके लिए रामगढ़ की जनता का आभार एवं नव-निर्वाचित विधायक श्रीमती सफ़िया खान जी को हार्दिक बधाई.''

वहीं जीत के बाद शाफिया जुबैर खान ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''इस जीत का श्रेय जनता को जाता है. उन्होंने जाति-धर्म से उठकर वोट किया है. जीत का श्रेय अशोक गहलोत और सचिन पायलट को जाता है. उन्होंने जो वायदे किये उसे पूरा किया.'' उन्होंने अलवर में गो-रक्षा के नाम पर हुई लिंचिंग की घटना की ओर इशारा करते हुए कहा कि रामगढ़ 10 सालों तक गलत बातों से चर्चा में रहा. इसपर कलंक लगा था. इस बार जनता ने विकास के आधार पर वोट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget