एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है. इसमें पार्टी के कई सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. अजय माकन के नेतृत्व में घोषणापत्र समिति गठिक की गई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति, घोषणापत्र समिति और कुछ अन्य समितियों का गठन किया जिनमें प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक डीपीसीसी अध्यक्ष सुभाष चोपाड़ा के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन की अगुवाई में घोषणापत्र समिति, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रचार समिति, अरविंदर सिंह लवली की अगुवाई में चुनाव प्रबंधन समिति और मुकेश शर्मा की अगुवाई में मीडिया समन्यव समिति गठित की गई है. पार्टी के कार्यक्रमों से दूर चल रहे जनार्दन द्विवेदी को भी जगह दी गई है.

दिल्ली सरकार का फैसला- प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट किया

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद की अगुवाई में 165 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति गठित की गई है. कुछ महीने पहले ही आजाद को इस समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन की अगुवाई में 69 सदस्यीय घोषणापत्र समिति, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल की अध्यक्षता में 164 सदस्यीय प्रचार समिति, अरविंदर सिंह लवली की अगुवाई में 65 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति और मुकेश शर्मा की अगुवाई में 104 सदस्यीय मीडिया समन्यव समिति गठित की गई है.

इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतर रही है. महाराष्ट्र और झारखंड में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं. दिल्ली में कांग्रेस का मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी से होगा. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 'हाथ' खाली रह गए थे.

कुल 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी ने अकेले 67 सीटे जीती थीं. बाकी की तीन सीटें बीजेपी के खाते में गई थी. माना जा रहा है कि दिल्ली में फरवरी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 22 फरवरी 2020 को दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget