एक्सप्लोरर

कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी-शाह और ISI के बीच ‘महागठबंधन’

कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री ‘देशहित’ और ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. बीजेपी सैनिकों की कुर्बानी के नाम पर वोट बटोरती है.

दिल्ली: कांग्रेस ने साल 2016 में सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘‘मोदी-शाह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ महागठबंधन है.’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जवानों की वीरता का श्रेय लेते हैं, लेकिन जब उनके हितों की बात आती है तो वह उनके साथ ‘विश्वासघात’ करते हैं.

कई पूर्व सैनिकों की मौजूदगी वाले संवाददाता सम्मेलन में सुरजेवाला ने कहा, ‘‘बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 30 मार्च, 2016 को कोलकाता में सार्वजनिक रूप से यह बयान देकर कि ‘पठानकोट आतंकवादी हमले की जाँच में पाकिस्तान ने गंभीरता से प्रयास किए हैं’, पाकिस्तान की आईएसआई की सराहना क्यों की? क्या इसके बाद 5 अप्रैल, 2016 को आईएसआई ने यह दावा नहीं किया, कि पठानकोट में भारत ने अपने सैनिक खुद मारे हैं?’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या पूर्व आईएसआई प्रमुख, ले. जनरल,असद दुर्रानी ने यह नहीं कहा कि आईएसआई नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाए रखना चाहती है? क्या इससे यह साबित नहीं होता कि पाकिस्तानी आईएसआई और मोदी-शाह की जोड़ी के बीच महागठबंधन है?’’

सुरजेवाला ने भारतीय सैनिकों की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की ओर से हम हमारे सैनिकों के शौर्य और बहादुरी को सलाम करते है. 1947, 1962, 1965, 1971 और 1999 के युद्ध में हमारे सैनिकों ने अपनी वीरता से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया. पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी है.’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘ प्रधानमंत्री ‘देशहित’ और ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. बीजेपी सैनिकों की कुर्बानी के नाम पर वोट बटोरती है, लेकिन जब जवानों के हितों की बात आती है तो प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ विश्वासघात करते हैं.’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तान के दांत खट्टे किए. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे जवानों ने 2 1 जनवरी, 2000 (नडाला एनकलेव, नीलम नदी के पार), 18 सितंबर, 2003 (बरोह सेकटर, पुंछ), 19 जून, 2008 (भट्टल सेकटर, पुंछ, 30 अगस्त- 1 सितंबर, 2011 (शारदा सेक्टर, नीलम नदी घाटी); 6 जनवरी, 2013 (सावन पत चेकपोस्ट); 27-28 जुलाई, 2013 (नाजापीर सेक्टर), 6 अगस्त, 2013 (नीलम घाटी); 14 जनवरी, 2014 (23 दिसंबर, 2013 को सर्जिकल स्ट्राइक की.’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘28-29 सितंबर, 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंक के ढांचे को ध्वस्त करने के लिए हमारे सैनिकों की प्रशंसा की थी और साहस बढ़ाया था. जबकि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे जवानों के शौर्य पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करते हैं.’’

वीडियो देखें- यह भी पढ़ें-

भीमा कोरेगांव: अमित शाह का राहुल पर वार, बोले- कांग्रेस भारत के टुकड़े गैंग का समर्थन करती है स्मृति ईरानी बोलीं- मौसमी शिवभक्त हैं राहुल गांधी, सरदार पटेल का अपमान किया सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री का चौतरफा स्वागत, मंदिर प्रशासन नाराज 20 साल तक शरद पवार के नजदीकी रहे तारिक अनवर ने NCP छोड़ी, दोबारा थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget