एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया वाराणसी का सौतेला बेटा

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा ‘मोदी वाराणसी के सच्चे बेटे नहीं है. वह संवेदनहीन हैं, वाराणसी के सौतेले बेटे हैं जो अपने लोगों को तब भूल जाते हैं जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने कर्नाटक में विधायकों की कथित रूप से खरीद फरोख्त की कोशिश करने के लिए बीजेपी पर करारा हमला किया. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से, कल के फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को रिश्वत देने और प्रभावित करने की अपनी पार्टी नेताओं की कोशिशों की जांच का आदेश देने की आज मांग की. इसके अलावा हाल ही में वाराणसी में हुए पुल हादसे पर पीएम मोदी के रूख को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की.

पीएम मोदी वाराणसी के सौतेले बेटे इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि वाराणसी में हुए पुल हादसे के बाद प्रधानमंत्री का लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र ना जाना यह दिखाता है कि उनके लिए वे घटनाएं मायने नहीं रखतीं जिनसे उन्हें चुनावी फायदा ना होता हो.

उन्होंने कहा , ‘मोदी वाराणसी के सच्चे बेटे नहीं है. वह संवेदनहीन हैं, वाराणसी के सौतेले बेटे हैं जो अपने लोगों को तब भूल जाते हैं जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है. उनके पास पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी के समारोह में जाने का समय है लेकिन वह वाराणसी नहीं जा सकते.’

कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच कराएं पीएम मोदी कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा , ‘हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के नंगे नाच की जांच के आदेश देंगे जिसमें उनकी पार्टी के विधायक शामिल थे. प्रधानमंत्री को कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को खुलेआम फोन कर कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को तोड़ने के इरादे से रिश्वत की पेशकश करने वाले विधायकों की जांच शुरू करनी चाहिए. जिससे उनकी भ्रष्टाचार से लड़ने की प्रतिबद्धता साबित हो सके.’

विपक्ष ने यह हमला बीजेपी विधायक दल के नेता बी एस येदियुरप्पा के कल शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद किया. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया था.

शेरगिल ने कहा कि जैसा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले कहा था , कांग्रेस ‘‘ केंद्र सरकार को बीजेपी ’’ और नफरत की राजनीति से मुक्त कराने के लिए गठबंधन तैयार करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम करेगी. उन्होंने कहा , ‘सच्चाई यह है कि 2014 में भारत में नारा था ‘घर घर मोदी’. 2019 में कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि वह ‘बाय बाय मोदी’ हो. इस समय हम दोस्त बना रहे हैं और राजग दुश्मन. ’’

पेट्रोल से जुटाए गए टैक्स का इस्तेमाल सरकारें खरीदने में कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर देश से 10 लाख करोड़ रुपये लूट लिए और ‘लूट’ के धन का इस्तेमाल कर्नाटक में विधायकों को लुभाने के लिए किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘ आखिरकार पेट्रोल से जुटाए गए टैक्स एक अथाह गड्ढ़े, एक अथाह कुएं में जा रहे हैं जिसका नाम बीजेपी है जिसका इस्तेमाल सरकारें हाइजैक करने, लोकतंत्र को गिराने और कुचलने के लिए किया जा रहा है. ’’

शेरगिल ने पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़ते मूल्यों को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान कीमतों में वृद्धि ना कर सरकार ने लोगों को जो फायदा पहुंचाया वह पूरे साल तक जारी रहे ताकि लोगों को ‘पूरे साल इससे राहत’ मिले.

उन्होंने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री स्वहित में, कनार्टक चुनाव के लिए ईंधन की कीमतों में वृद्धि को नियंत्रित कर सकते हैं तो जनहित के लिए पूरे साल ईंधन की कीमतों को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते. इसका मतलब है कि ईंधन की कीमत प्रधानमंत्री के लिए एक चुनावी हथियार भर है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget