एक्सप्लोरर

CJI के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर कांग्रेस ने कहा- विपक्ष के पास सभी विकल्प खुले हैं

पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर विपक्ष ऐसा कदम उठाता है तो यह बहुत दुखद दिन होगा. उन्होंने कहा, ‘‘और अगर विपक्ष ऐसा करता है तो यह बहुत ही भारी मन से किया जाएगा. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि विपक्ष ने मामले को बंद कर दिया है.’’

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरूवार को कहा कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों के पास सभी विकल्प खुले हैं. कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका की आजादी पर भी चिंता प्रकट की और मामले को बहुत गंभीर बताया. चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के विपक्ष के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमारे पास अभी भी विकल्प खुले हैं. विपक्षी दलों के पास सारे विकल्प खुले हैं.’’ मुद्दे पर विपक्ष दुविधा में क्यों है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है और इस पर विचार-विमर्श की जरूरत है.

पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर विपक्ष ऐसा कदम उठाता है तो यह बहुत दुखद दिन होगा. उन्होंने कहा, ‘‘और अगर विपक्ष ऐसा करता है तो यह बहुत ही भारी मन से किया जाएगा. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि विपक्ष ने मामले को बंद कर दिया है.’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष दूसरों की तरह न्यायपालिका की आजादी के लिए चिंतित है. उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार के किसी भी प्रकार के दखल से संस्था की हिफाजत करना चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोर्ट में जो हो रहा है, हम उस पर बहुत चिंतित हैं. हम न्यायपालिका की आजादी चाहते हैं.’’

हालांकि, कपिल सिब्बल ने कहा कि यह कोर्ट पर है कि वह एकजुट होकर अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिफारिश के तहत न्यायाधीशों की नियुक्ति में देरी पर चिंता प्रकट करते हुए सिब्बल ने कहा कि न्यायपालिका में नियुक्ति की प्रक्रिया में किसी को भी दखल की अनुमति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ना ही यह मायने रखता है कि कौन सी पार्टी सत्ता में है.

कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘सिफारिशों को रोकने का कोई भी प्रयास होता है तो देश के चीफ जस्टिस और सीनियर न्यायाधीशों को प्रतिरोध ही नहीं बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी सिफारिश लागू हों. ’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अगर ऐसा कदम नहीं उठाया गया तो यह कार्यपालिका के सामने समर्पण होगा, जो कि बहुत बहुत गंभीर मामला है. हम देश के चीफ जस्टिस और समूची अदालत से एकसाथ खड़ा होने और सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि कानून की प्रक्रिया का इस्तेमाल कर क्रियान्वयन हो जिसपर वे हमसे ज्यादा वाकिफ हैं. ’’ सिब्बल ने कहा कि उनकी पार्टी इस तथ्य पर भी चिंतित है कि चार विशिष्ट न्यायाधीशों द्वारा उठाए गए मुद्दों का अब तक पूरी तरह निराकरण नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget