एक्सप्लोरर

'26 महिलाओं के सिंदूर उजड़ने का कौन देगा जवाब', ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

Congress Parliamentary Party Strategy Meeting: कांग्रेस ने संसद के आगामी सत्र को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रेटजी ग्रुप की एक अहम बैठक की. बैठक में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई.

Congress Parliamentary Party Strategy Meeting: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को संसद के आगामी सत्र को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रेटजी ग्रुप की एक अहम बैठक की. यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में सोनिया गांधी के आवास पर हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए. बैठक में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर, कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, बिहार में चुनाव आयोग की भूमिका, किसान आंदोलन, बेरोज़गारी, सुरक्षा चूक और विमान दुर्घटनाएं जैसे विषय प्रमुख रहे.

प्रमोद तिवारी ने सरकार पर बोला हमला
बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने तीखे शब्दों में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को घेरा. उन्होंने कहा, अगर तमगा पहनना हो, अवॉर्ड लेना हो तो प्रधानमंत्री आगे रहते हैं. लेकिन जब देश की 26 बेटियों का सिंदूर उजड़ता है, तो जवाब कौन देगा? उन्होंने आगे कहा, हमने पहले विशेष सत्र की मांग की थी. आज भी पूछना चाहते हैं कि इन महिलाओं के साथ क्या हुआ? एक भी आतंकी पकड़ा नहीं गया. सुरक्षा क्यों नहीं थी?

प्रमोद तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि आज 22वीं बार अमेरिका के राष्ट्रपति कह रहे हैं कि मैंने ट्रेड की बात कर युद्ध रुकवाया. तो क्या हम इतने कमज़ोर हो गए हैं कि हमारी तरफ से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई?

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक भी जल्द
बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को संसद में जोर-शोर से उठाएगी. इसके साथ ही बिहार में चुनाव आयोग की कार्यशैली, SIR का मुद्दा, कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, और जनता से जुड़े मुद्दे जैसे बेरोजगारी और किसानों की स्थिति पर भी पार्टी संसद में सरकार से जवाब मांगेगी. बैठक में यह भी तय किया गया कि I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी, जिसमें साझा रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.

कौन-कौन हुआ शामिल?
बैठक में तारिक अनवर, पी. चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, कुमारी शैलजा, के. सुरेश, मनीष तिवारी, नासिर हुसैन सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. हालांकि, शशि थरूर, जो इस समूह के सदस्य हैं, विदेश दौरे पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके.

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget