एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज पहुंचेगी तेलंगाना, 16 दिन का यहां रहेगा पड़ाव

Congress News: तेलंगाना में बुद्धिजीवी, विभिन्न समुदायों के नेता, राजनीतिक नेता, खेल-व्यापार और सिनेमा जगत के कई लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनना चाहते हैं. राहुल इनसे मिलेंगे.

Congress Bharat Jodo Yaatra in Telangana: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज कर्नाटक के रायचूर से तेलंगाना के गुडेबेल्लूर में एंट्री करेगी. तेलंगाना में यह पदयात्रा महबूबनगर के गुडेबेल्लूर से शुरू होगी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने कर्नाटक-तेलंगाना सीमा पर इस पदयात्रा के भव्य स्वागत की पूरी तैयारी की है.

स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है. वे लोग राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

तेलंगाना में यात्रा 16 दिन तक चलेगी

गुडेबेल्लूर में सुबह का नाश्ता करने के बाद यात्रा में शामिल सभी लोग दिवाली के मद्देनजर 26 अक्टूबर तक आराम करेंगे. इसके बाद फिर यात्रा 27 अक्टूबर की सुबह गुडेबेल्लूर से शुरू होगी और मकटल पहुंचेगी. यात्रा तेलंगाना में 16 दिन तक चलेगी और इस दौरान 19 विधानसभा क्षेत्रों और सात संसदीय क्षेत्रों में 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

दिवाली के लिए 3 दिन का रहेगा अवकाश

इसके बाद यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. 16 दिन की यात्रा के दौरान दिवाली के लिए 3 दिन और 4 नवंबर को एक दिन का सामान्य अवकाश होगा. यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोजाना 20-25 किलोमीटर ‘पदयात्रा’ करेंगे, नुक्कड़ बैठकें करेंगे और नेकलेस रोड पर लोगों से मिलेंगे और बोईनापल्ली में रात को रुकेंगे. वह बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं, राजनीतिक नेताओं, खेल, व्यापार और सिनेमा जगत के लोगों से मिलेंगे. इनमें से कई लोग राहुल की पदयात्रा का हिस्सा भी बनना चाहते हैं। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अनुसार, राज्य में राहुल प्रार्थना घरों, मस्जिदों और मंदिरों में भी जाएंगे. इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना भी की जाएगी.

7 सितंबर से शुरू हुई है यात्रा

बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई. यह 3,570 किमी लंबी यात्रा है, जो 150 दिनों तक चलेगी. यह यात्रा देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी. इस दौरान राहुल गांधी दिन में लोगों से मिलेंगे और रात को अस्थाई आवास में सोएंगे. यह य़ात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म होगी.

ये भी पढ़ें

ISRO: इसरो का 'बाहुबली' रॉकेट 36 सैटेलाइट हुआ लॉन्च, जानिए क्यों खास है यह सैटेलाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget