एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज- जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है

यूपी के कई इलाकों में गंगा में शवों को तैरते देखा जा रहा है. हाल ही में वाराणसी में गंगा नदी और उससे सटे चंदौली जिले में आंशिक रूप से जले हुए एक शव सहित सात और शव बरामद किए गए.

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार हर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने गंगा में तैरते मिले शवों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है.' राहुल ने बिना नाम लिए सीधे पीएम मोदी पर तंज किया है.

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की है. जिसमें दावा किया गया है कि गंगा किनारे 1140 किमी में 2 हजार से ज्यादा शव मिले हैं. इसमें ये भी कहा गया है कि कानपुर के शेरेश्वर घाट पर आधा किमी के एरिया में ही 400 लाशें दफन हैं.

एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया था, "बलिया और गाजीपुर में गंगा में शव तैर रही हैं. रिपोर्ट में उन्नाव में नदी के किनारे बड़े पैमाने पर शव दफनाने की खबरें आ रही हैं. लखनऊ, गोरखपुर, झांसी और कानपुर जैसे शहरों से आधिकारिक संख्या कम बताई जा रही है."

विपक्ष लगातार हमलावर
दरअसल, यूपी के कई इलाकों में गंगा में शवों को तैरते देखा जा रहा है. हाल ही में वाराणसी में गंगा नदी और उससे सटे चंदौली जिले में आंशिक रूप से जले हुए एक शव सहित सात और शव बरामद किए गए. एक शव वाराणसी के सुजाबाद इलाके के पास और छह चंदौली जिले के धानापुर इलाके में गुरुवार को मिला. छह शव और आंशिक रूप से जले हुए एक शव को बाहर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच, चंदौली के धनापुर में छह सड़े-गले शव बरामद किए गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया.

बिहार के अधिकारियों ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश से 71 शव बहकर राज्य में आ गए थे. अधिकारियों ने इसके बाद नदी में नेट लगा दिया है. विपक्ष ने राज्य में कोविड की मौतों को कम बताने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर हमला किया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "गंगा में तैरती लाशें महज आंकड़े नहीं हैं, वे किसी के पिता, मां, भाई और बहन हैं. सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए जिसने अपने लोगों को इतनी बुरी तरह विफल कर दिया है."

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget