एक्सप्लोरर

Congress Mehangai Chaupal: कांग्रेस का आज से बड़ा आंदोलन, जगह-जगह हफ्तेभर 'महंगाई चौपाल' लगाएगी पार्टी

Congress Protest on Inflation: कांग्रेस पार्टी आज से जगह-जगह 'महंगाई चौपाल' आंदोलन की शुरुआत कर रही है. कांग्रेस का यह आंदोलन हफ्तेभर चलेगा.

Congress Mehangai Choupal Campaign: कांग्रेस ने महंगाई (Inflation) को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) पर हमला तेज कर दिया है. कांग्रेस आज से 'महंगाई चौपाल' (Mehangai Chaupal) लगाने जा रही है. कांग्रेस इन महंगाई चौपालों का आयोजन सभी विधासभा क्षेत्रों के मंडलों, खुदरा बाजारों और अन्य जगहों पर करेगी.

कांग्रेस की इन महंगाई चौपालों का आयोजन आज से 23 अगस्त तक करेगी. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के इस आंदोलन का समापन 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली के जरिये 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान (Ram Leela Maidan) में करेगी. हाल में पांच अगस्त को कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन किया था.

पिछले प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी अपने समर्थकों संग दिल्ली के संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महंगाई के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे, तब उन्हें विजय चौक पर ही रोककर हिरासत में ले लिया गया था. पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी थी. वहीं, कांग्रेस दफ्तर से प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया था. छह घंटे बाद राहुल और प्रियंका को हिरासत से छोड़ा गया था. प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये मोदी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने भारत के किसी भी संस्थान के स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होने का दावा किया था और आरोप लगाया था कि हर संस्थान आरएसएस के नियंत्रण में है. उन्होंने कहा था कि वह भारत के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं. 

महंगाई दर को लेकर रिजर्व बैंक का यह है अनुमान

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के हाल के अनुमान के मुताबिक, 2022-23 में महंगाई दर 5.7 फीसदी से बढ़कर 6.7 फीसदी रहेगी. जुलाई के महीने में थोक महंगाई दर में राहत मिली थी. जुलाई में यह 13.93 फीसदी रही थी. मोदी सरकार लगातार दावे कर रही है कि उसकी महंगाई पर पकड़ है. इसके लिए वह दुनिया के बाकी देशों की अर्थव्यवस्था का हवाला दे रही है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में मंथन, बिहार नेताओं को मंत्र... सत्ता परिवर्तन के बाद एक्शन मोड में शाह, जानें कल की बैठक में क्या-क्या हुआ

Flood: देश में भारी बारिश बनी मुसीबत, कटक में बाढ़ से तबाही, राजस्थान में अलर्ट, बिहार में गंगा और कोसी उफान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget