एक्सप्लोरर

केजरीवाल की नई एक्साइज पॉलिसी पर भड़की कांग्रेस, दिल्ली सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह भी कहा है कि दिल्ली में शराब की कोई नई दुकान नहीं खुलेगी और ना ही शराब की दुकाने अब सरकार चलाएगी.कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ ने इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की. केजरीवाल सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के तहत शराब पीने की उम्र 25 साल से घटा के 21 साल की, जिस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने केजरीवाल सरकार की इस पॉलिसी पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जमकर प्रदर्शन किया.

हम केजरीवाल को माला पहनाते, अगर युवाओं को रोजगार देने की बात होती- कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा, ‘’इस पॉलिसी का हम विरोध करते हैं. युवा स्कूल से निकलकर कॉलेज जाता है. उम्र 21 साल होती है, जब ग्रेजुएट होकर निकलता है. दिल्ली को नशे की नगरी बना दिया गया है. मुझे केजरीवाल का वह बयान याद आता है जिसमें उन्होंने कहा था कि हम राष्ट्र भक्ति बजट लेकर आएंगे. क्या युवाओं को नशे में धकेलना पॉलिसी है?’’

उन्होंने कहा, ‘’हम केजरीवाल को माला पहनाते, अगर युवाओं को रोजगार देने की बात होती. लेकिन यह युवाओं को नशे में डालने की बात है. हम आज अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध के लिए आए हैं. आगे इसे वार्डो तक लेकर जाएंगे और लोगों को बताएंगे."

केजरीवाल की नई एक्साइज पॉलिसी पर भड़की कांग्रेस, दिल्ली सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

महिला कार्यकर्ताओ ने भी किया विरोध प्रदर्शन

इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्य्क्ष अनिल चौधरी के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक भी शामिल हुए. जिसमे चौधरी मतीन अहमद, आसिफ मोहम्मद खान भी थे. कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ ने इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस प्रदर्शन में एक और रंग देखने को मिला जब एक कार्यकर्ता ने गधे के ऊपर बैठकर नारेबाजी की और केजरीवाल सरकार की इस पॉलिसी के फैसले को गधे से ही जोड़ दिया. महिला कार्यकर्ताओ ने युवाओं को रोज़गार ना मिलने और पॉलिसी की वजह से युवाओं को नशे धकेलने की बात कहकर दिल्ली सरकार को घेरा.

दरअसल यह सरगर्मी शुरू हुई, जब 22 मार्च को दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी का ऐलान किया है, जिस के तहत राजधानी दिल्ली में शराब पीने की उम्र 25 साल से घटा कर 21 साल कर दी गई है. साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह भी कहा है कि दिल्ली में शराब की कोई नई दुकान नहीं खुलेगी और ना ही शराब की दुकाने अब सरकार चलाएगी.

यह भी पढ़ें-

Uddhav Thackeray Cabinet Meeting: अनिल देशमुख से इस्तीफा मांग सकते हैं उद्धव ठाकरे, कैबिनेट की बैठक में चर्चा संभव

राहुल गांधी की पॉलिटिकल प्लानिंग जो दे रही है पार्टी को मजबूती, जानें राज की बात में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget