एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने कहा- बिना बैंड-बाजा-बारात के हुआ शपथग्रहण, आज संविधान और लोकतंत्र की धज्जिया उड़ीं

देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की शपथ के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि ये शपथग्रहण बिना बैंड-बाजा बारात के हुआ है. जिस तरह से ये शपथग्रहण हुआ है उससे संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार सुबह-सुबह बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद और एनसीपी नेता अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली. इसके बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने इसे अजीत पवार का निजी फैसला बताया और साफ किया कि एनसीपी इसका समर्थन नहीं करती हैं. वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि ये शपथग्रहण बिना बैंड-बाजा बारात के हुआ है. आज जिस तरह से शपथग्रहण हुआ है उससे संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई हैं.

आज सुबह देवेंद्र फडणवीस की मुख्यमंत्री पद और अजीत पवार की उप मुख्यमंत्री की शपथग्रहण को कांग्रेस पार्टी ने शर्मनाक बताया है. काग्रेंस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमारी तरफ से कोई चूक नहीं हुई. हम बैठकें करते रहे. हमारी तरफ से सरकार गठन को लेकर कोई देरी नहीं हुई. हमने देरी की, ये आरोप गलत हैं. आज बिना बैंड-बाजा बारात के शपथग्रहण हुआ है. जो हुआ है वह एनसीपी की वजह से हुआ है.

महाराष्ट्र: BJP के साथ गए अजीत पवार, शरद पवार बोले- ये उनका निजी फैसला, NCP का समर्थन नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा है कि राज्यपाल ने शिवसेना को मौका दिया, एनसीपी को मौका दिया लेकिन कांग्रेस को मौका नहीं दिया. आज जो हुआ वह संविधान के तहत नहीं हुआ. आज जो हुआ है, उससे संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई हैं. यह शर्मनाक है.

इतना ही नहीं कांग्रेस ने कहा, ''हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं और मजबूत हैं. हम नई सरकार को चुनौती देने के लिए तैयार हैं.''

Uddhav Thackeray और Sharad Pawar ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- फडणवीस बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget