एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी का कांग्रेस नेताओं को संदेश, पार्टी की आवाज को अपनी आवाज बनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नेताओं को संदेश दिया है.उन्होंने कहा कि पार्टी की आवाज को अपनी आवाज बनाएं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के सभी बड़े नेता, पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि पार्टी के सोशल मीडिया के काम को जमीन तक पहुंचाया जाना चाहिए.

केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र लिखा जिसकी कॉपी सभी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, पार्टी के दूसरे सीनियर नेताओं, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों तक भेजी गई है. जिसमें साफ तौर पर इस बात पर जोर दिया गया है कि कांग्रेस पार्टी का सोशल मीडिया डिपार्टमेंट जो भी काम करता है उसे सभी नेता अपनी आवाज बनाए. ताकि कांग्रेस की सोशल मीडिया की आवाज जन जन तक पहुंच सके.

सोनिया गांधी का कांग्रेस नेताओं को संदेश, पार्टी की आवाज को अपनी आवाज बनाएं

इसके साथ इस पत्र में यह भी कहा गया है कि सभी नेताओं की एक रिपोर्ट बनायी जाएगी जो बाद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी जाएगी. दरअसल कांग्रेस को यह लगता है कि बीजेपी के मुकाबले सोशल मीडिया इतना ज्यादा मजबूत नहीं है साथ ही जिस तरीके से बीजेपी के नेता सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं उसमें कांग्रेस बहुत पीछे है. क्योंकि जब कोरोना वारयस की बात होनी शुरू हुई थी तो राहुल गांधी ने सबसे पहले सरकार को चेताया था लेकिन उसके बाद भी यह बात आम जन मानस तक नहीं पहुंची.

कांग्रेस को लगता है कि सोशल मीडिया डिपार्टमेंट को और ज्यादा मजबूती देने की आवश्यकता है. इसी लिए सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं को हिदायत दी है कि सब लोग पार्टी की आवाज बने. हाल ही में में कांग्रेस ने राहुल गांधी और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का एक इंटरव्यू जारी किया था. जिसमें दोनों लोग देश के आर्थिक हालात पर बात कर रहे थे.

जब कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट ने राहुल गांधी को एक रिपोर्ट सौंपी जिसमें लिखा गया था कि पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने यह इंटरव्यू कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देखा है तब कांग्रेस में भी एक आस जगी कि वो भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके बाद यह निर्देश जारी किया गया कि सब नेता पार्टी की आवाज बने.

ये भी पढ़ें-

Details: जानिए एमपी में किस जोन में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

फेसबुक के बाद अब अमेरिका की इस फर्म ने रिलायंस जिओ में हिस्सेदारी खरीदने का का किया एलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget