एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की दिवाली हुई काली

मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि धान पैदा करने वाले किसान को भी नमी की आड़ में 1835 रूपया क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 200 रूपया क्विंटल तक कम कीमत मिल रहा है. ऐसा क्यों?

नई दिल्लीः कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. सोनिया गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के किसान काली दिवाली मनाने को मजबूर हैं. किसानों की दुर्दशा पर एक पत्र लिखते हुए सोनिया गांधी ने मांग की है कि अन्नदाताओं को उनके मेहनत का सही मूल्य मिले. अपने पत्र के जरिए सोनिया गांधी ने मांग की है कि किसानों का शोषण बंद हो.

सोनिया गांधी ने कहा, ''बीजेपी की सरकार ने सत्ता संभालते ही देश के किसानों से धोखे की बुनियाद रख दी थी. वादा तो किया था किसानों को लागत+50 प्रतिशत मुनाफा फसलों के समर्थन मूल्यों के तौर पर देने का, मगर साल दर साल केंद्र की बीजेपी सरकार मुट्ठी भर बिचौलियों और जमाखोरों को लाभ पहुंचाती रही और अन्नदाता किसानों से लाखों करोड़ रूपये लूटती रही.''

इस पत्र के जरिए कांग्रेस नेता ने कहा, ''आज देश की कई मंडियों में खरीफ फसलें समर्थन मूल्य से 8-37 प्रतिशत कम में बिक रही हैं. यानि खरीफ फसलों की बिक्री समर्थन मूल्य से औसतन 22.5 प्रतिशत कम है. तुअर, मूंग, उड़द सोयाबीन, सूरजमुखी, काला तिल, जवार, बाजरा, रागी की फसल उगाने वाले देश के करोड़ों किसानों को फसल की कीमत क्यों नहीं मिल रही है? उनका क्या कसूर है?''

मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''धान पैदा करने वाले किसान को भी नमी की आड़ में 1835 रूपया क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 200 रूपया क्विंटल तक कम कीमत मिल रहा है. ऐसा क्यों?''

उन्होंने कहा, ''एक तरफ तो बीजेपी सरकार ने खाद, ट्रैक्टर-खेती के उपकरों और कीटनाशक दवाईयों पर जीएसटी लगाकर किसानों पर महंगाई का अनाप-शनाप बोझ डाल दिया है. तो दूसरी तरफ डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इतना ही नहीं फसल का सही दाम भी नहीं मिल रहा है. ऐसे में किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है.''

हरियाणा: गोपाल कांडा पर बीजेपी की दो टूक, कहा- किसी तरह का कोई समर्थन नहीं ले रही है

Haryana में कल Manohar Lal Khattar लेंगे CM पद की शपथ, इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget