एक्सप्लोरर

Congress Chintan Shivir: 'कांग्रेस अध्यक्ष हो कन्सिस्टेन्ट लीडर, राहुल गांधी बनें अध्यक्ष', चिंतन शिविर में उठी मांग

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस वर्किंग कमिटी की तमाम बैठकों में भी वरिष्ठ नेताओं की तरफ से राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग की जाती रही है.

Congress Chintan Shivir: उदयपुर में चल रहे कांग्रेस चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पार्टी का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने की मांग उठी. इसकी मांग करते हुए केरल से कांग्रेस के लोकसभा सांसद टी एन प्रतापन ने बड़ी बात यह कही कि कांग्रेस अध्यक्ष को नियमित राजनेता (Consistent leader) होना चाहिए. कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है इसलिए उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर औपचारिक चर्चा नहीं होनी है लेकिन पार्टी नेतृत्व में स्पष्टता की मांग नेता कर रहे हैं. इसी कड़ी में केरल से लोकसभा सांसद ने राहुल के दोबारा कमान संभालने की मांग की. 

इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमिटी की तमाम बैठकों में भी वरिष्ठ नेताओं द्वारा राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग की जाती रही है. सूत्रों के मुताबिक मार्च में हुई सिडबी की बैठक में राहुल ने नेताओं को भरोसा दिलाया था कि वो इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सोनिया गांधी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी पड़ी. 

पार्टी के अहम फैसलों में राहुल की बड़ी भूमिका
हालांकि पार्टी के अहम फैसलों में पर्दे के पीछे राहुल गांधी की ही अहम भूमिका रही, लेकिन उनपर आरोप लगता है कि मोदी सरकार के खिलाफ केवल ट्विटर पर सक्रियता दिखाते हैं. इसी पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए टी प्रतापन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नियमित रूप से सक्रिय होना चाहिए. 

महत्वपूर्ण समय में विदेशी दौरों पर होती है राहुल की आलोचना 
महत्वपूर्ण समय में विदेशी दौरे पर जाने को लेकर राहुल गांधी आलोचना के घेरे में रहते हैं. हाल में नेपाल यात्रा के दौरान एक डिस्को में उनकी मौजदूगी को लेकर सवाल खड़े हुए थे. देखना यही है कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में बड़े बदलावों की बात की जा रही है लेकिन राहुल गांधी अपने आप में क्या बदलाव लाते हैं? सबसे बड़ा सवाल यही कि क्या वो दुबारा पार्टी की कमान संभालेंगे?

यह भी पढ़ेंः

Congress Chintan Shivir: आज से कांग्रेस का 3 दिवसीय चिंतन शिविर, सोनिया गांधी के साथ 430 प्रतिनिधि होंगे शामिल

Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और SPO की हत्या करने वाले आतंकी की हुई पहचान, साजिश के पीछे आया लश्कर का नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget