एक्सप्लोरर

मेरा मंदिर जाना 'सॉफ्ट हिंदुत्व' नहीं, बीजेपी परेशान है क्योंकि वह हर चीज पर एकाधिकार चाहती है: राहुल गांधी

गांधी ने मंदिर जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, यह दिलचस्प है. मैं मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद 16 सालों से जा रहा हूं. लेकिन गुजरात चुनाव से इसका प्रचार होने लगा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंदिर जाना 'सॉफ्ट हिंदुत्व' नहीं है, लेकिन इससे बीजेपी को परेशानी होती है क्योंकि वह हर चीज पर अपना एकाधिकार चाहती है. उन्होंने कहा कि देश में इस समय 'वैचारिक युद्ध' चल रहा है और आरएसएस के खिलाफ इस वैचारिक लड़ाई का केंद्र कांग्रेस है. 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में गांधी ने मंदिर जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''यह दिलचस्प है. मैं मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद 16 सालों से जा रहा हूं. लेकिन गुजरात चुनाव से इसका प्रचार होने लगा है. मुझे लगता है कि इस तरह की चीजों से बीजेपी को परेशानी होती है. उन्हें लगता है कि सिर्फ वो ही मंदिर जा सकते हैं.''

राहुल गांधी ने कहा, ''हिंदू धर्म और हिंदुत्व में अंतर है. हिंदू धर्म एक दर्शन है, लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है. यह (मंदिर जाना) सॉफ्ट हिंदुत्व नहीं है. मुझे समझ नहीं आता कि मैं मंदिर क्यों नहीं जा सकता? मैं गुरुद्वारा, गिरजाघर और मस्जिद क्यों नहीं जा सकता? अगर मुझे कोई आमंत्रित करता है और मैं नहीं जाता हूं तो यह उनका अपमान होगा.''

गांधी ने कहा, ''बीजेपी को लगता है कि यह (मंदिर जाना) उनका एकाधिकार है. वे हर संस्थान पर अपना अधिकार चाहते हैं. यह भारत का स्वभाव नहीं है. भारत का स्वभाव 1.3 अरब लोगों की कल्पनाएं हैं और आप इन कल्पनाओं को दबा नहीं सकते. लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोग इन 1.3 अरब कल्पनाओं को दबाना चाहते हैं और अपनी बड़ी कल्पना थोपना चाहते हैं.''

आरएसएस पर बार-बार हमला किए जाने से जुड़े सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''एक तरह से वैचारिक युद्ध चल रहा है. बीजेपी की विचारधारा को जो परिभाषित करता है वो आरएसएस है. बीजेपी जिन मुख्य विचारों के लिए लड़ रही है, उनकी उन्हें समझ नहीं है. इनकी समझ आरएसएस को है क्योंकि ये उसके विचार हैं. दूसरी तरफ, कई नजरिए हैं और वे आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी इसका वैचारिक केंद्र है.''

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''कांग्रेस अपने आप में खुद एक विचारधारा है. यह विचारधारा सबको जोड़ने, संवाद करने और सभी को साथ लेकर चलने की है. यही विचार है जिससे अब तक भारत सफल रहा है.'' यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस भी आरएसएस की तरह कैडर बनाना चाहती है तो गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी ऐसे कैडर नहीं चाहती है.

राहुल ने कहा, ''कांग्रेस कभी भी आरएसएस की तरह कैडर नहीं बना सकती और बनाना भी नहीं चाहिए. आरएसएस की कैडर व्यवस्था का मकसद भारत की संस्थाओं पर कब्जा करना है. हम ऐसा नहीं चाहते. अगर हम चाहें भी तो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि हमारा विचार ऐसा नहीं है. हम सभी संस्थाओं को स्वतंत्र रखना चाहते हैं.''

राहुल गांधी बोले- MP में मायावती के साथ नहीं आने से कांग्रेस पर असर नहीं, 2019 में गठबंधन की उम्मीद

गांधी ने इस कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था की स्थिति, एनपीए, बेरोजगारी, नोटबंदी, जीएसटी, विदेश नीति और सुरक्षा नीति को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार संवाद में विश्वास नहीं करती, सिर्फ अपनी बातों को थोपना चाहती है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget