चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तेलंगाना में बनी स्क्रीनिंग कमेटी, नौ राज्यों के लिए सचिव भी नियुक्त
अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी, सचिवों की नियुक्ति और कुछ अन्य नियुक्तियों को भी मंजूरी प्रदान की.

नई दिल्ली: तेलंगाना में समय से पहले विधानसभा भंग होने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. इसकी अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास करेंगे. पार्टी ने नौ राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति भी की है जो विभिन्न राज्यों में सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे. कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी, सचिवों की नियुक्ति और कुछ अन्य नियुक्तियों को भी मंजूरी प्रदान की.
तेलंगाना के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी में ज्योतिमणि सन्नामलाई और शर्मिष्ठा मुख़र्जी भी बतौर सदस्य शामिल हैं. बीते छह सितंबर को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में समयपूर्व विधानसभा भंग कर दी. ऐसे में कुछ महीनों के भीतर वहां चुनाव हो सकते हैं. टीआरएस ने अधिकतर सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं.
INC COMMUNIQUE
Announcement of names for the Screening Committee for Telangana. @INCTelangana pic.twitter.com/cUQoU9Jpqy — INC Sandesh (@INCSandesh) September 14, 2018
कांग्रेस ने तेलंगाना में उम्मीदवार जल्द घोषित करने के मकसद से ही इस स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए जेनिथ संगमा, मेघालय के लिए विक्टर केशिंग, मणिपुर के लिए चार्ल्स पिंगरोप, मिजोरम के लिए अम्परीन लिंगदोह, नगालैंड के लिए प्रद्युत बारदोलोई, सिक्किम के लिए प्रद्युत देव बर्मन, त्रिपुरा के लिए भूपेन कुमार बोरा, जम्मू-कश्मीर के लिए सुधीर शर्मा और तमिलनाडु के लिए सिरिवेला प्रसाद को सचिव नियुक्त किया है.
INC COMMUNIQUE
Announcement of AICC Secretaries for @INCArunachal, @INCManipur, @INCMeghalaya, @INCMizoram, @INCNagaland, @INCSikkim, @INCTripura, @INCJammuKashmir, @INCTamilNadu pic.twitter.com/hDTAQl8Ftl — INC Sandesh (@INCSandesh) September 14, 2018
पूर्व सांसद नाना पटोले को 'किसान खेत मजदूर कांग्रेस' का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. महेंद्र सिंह बोध को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
INC COMMUNIQUE
Announcement of the Chairman of Kisan Khet Mazdoor Congress, AICC pic.twitter.com/EQaij14knY — INC Sandesh (@INCSandesh) September 14, 2018
राजस्थान, केरल, गोवा और छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अनुसंधान विभाग के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गईं हैं. राजस्थान के लिए ललित मेहरा, केरल के लिए बी एस संधू, गोवा के लिए उल्हास परब और छत्तीसगढ़ के लिए इदरीस गांधी को अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
























