एक्सप्लोरर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कर दिया अपना रुख

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी निमंत्रण भेजा गया है.

Mallikarjun Kharge PC: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (06 जनवरी) को कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इस पर वह ‘‘बहुत जल्द’’ फैसला करेंगे. खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.

कांग्रेस ने पहले कहा था कि समारोह में शामिल होने को लेकर उनके फैसले के बारे में ‘‘सही समय’’ पर अवगत कराया जाएगा. उनके अलावा, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है.

खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में समारोह के लिए उन्हें भेजे गए निमंत्रण के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे निमंत्रण मिला है. प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी के पूर्व प्रधान सचिव (मंदिर) ट्रस्ट के सचिव के साथ आए थे. उन्होंने मुझे आमंत्रित किया है. मैं इस पर बहुत जल्द फैसला करूंगा.’’

22 जनवरी को होना है कार्यक्रम

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा, ‘‘यह ‘व्यक्तिगत आस्था’ के बारे में है... अगर निमंत्रण है, तो आप जा सकते हैं, कोई अन्य भी जा सकता है.’’ प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

INDIA गठबंधन के संयोजक को लेकर क्या बोले खरगे?

मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “जब हमारी बैठक होगी उसमें तय होगा कि किसको कौनसा पद लेना है.” इसके अलावा, गठबंधन की अगली मीटिंग पर उन्होंने कहा, “गठबंधन के लोगों के साथ 7-8 मीटिंग करने का तय किया है. जल्द जगह और समय तय कर लिया जायेगा.”

साथ ही सीट शेयरिंग पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “पहले हमारी टीम हर राज्यों के अपने लीडर के साथ मुलाक़ात कर चीजें समझेगी. फिर बाक़ी दलों के साथ बैठकर तय किया जायेगा.”

ये भी पढ़ें: Congress Screening Committee: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई पांच स्क्रीनिंग कमेटी, ये नेता तय करेंगे कौन उतरेगा चुनावी दंगल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget