एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, यहां पढ़े दिन भर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के चुनाव को लेकर लगातार बगावती सुर अपनाए शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के इलेक्शन को फिक्स बताया है. उनका कहना है कि राहुल का इलेक्शन नहीं सेलेक्शन हो रहा है.

नई दिल्ली: 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को 19 साल बाद नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है. सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष को कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी. राहुल गांधी का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है.

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के प्रक्रिया आज शुरू हुई. राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राहुल गांधी के समर्थन में कुल 89 नामांकन सेट दाखिल किए गए.

हर नॉमिनेशन सेट में दस प्रस्तावक हैं इस लिहाज से राहुल गांधी के समर्थन में 890 प्रस्तावक आए. कांग्रेस ने राहुल गांधी के नाम का अभी तक औपचारिक एलान नहीं किया है.

सारे नामांकन सेट्स देखेगी कांग्रेस जानकारी के मुताबिक किसी उम्मीदवार को नामांकन के लिए खुद आने की ज़रूरत नहीं है उसका कोई भी नुमायनदा आकर नॉमिनेशन कर सकता है. इसलिए अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि किसी और का नामांकन हुआ है या नहीं, इसीलिए सारे सेट्स को देखा जाना जरूरी है.

नामांकन से पहले बुजुर्गों से मिले राहुल गांधी नामांकन करने से पहले राहुल गांधी पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर गए. राहुल के नामांकन भरने के बाद मनमोहन सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी ने 19 सालों तक कांग्रेस का नेतृत्व किया है. अब राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी.

प्रधानमंत्री ने एबीपी न्यूज़ के इंटरव्यू के जरिए साधा कांग्रेस पर निशाना राहुल गांधी के नामांकन प्रक्रिया के बीच सियासी पारा चढ़ा रहा. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा, ''श्रीमान मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि जहांगीर की जगह जब शाहजहां आए तब चुनाव हुआ था क्या? जब शाहजहां की जगह पर औरंगजेब आए तब क्या कोई इलेक्शन हुआ था? ये तो पहले से ही पता था जो बादशाह है उसकी औलाद को ही सत्ता मिलेगी. इसका मतलब ये हुआ कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी, पार्टी नहीं कुनबा है. उनके लिए सत्ता में आने का मतलब है, बादशाह की औलाद का बैठना, ये औरंगजेब राज उनको मुबारक." पीएम मोदी के बयान के बाद मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए पीएम मोदी को सबसे बड़ा तानाशाह बताया. उन्होंने कहा कि मैं शाहजाद पूनावाला को निमंत्रण दे रहा हूं कि वो आएं और नामांकन दाखिल करें.

कल हो सकता है औपचारिक एलान कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. कल यानि पांच दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी. 11 दिसंबर को उम्मीदवार के नाम वापसी की आखिरी तारीख है. एक से ज्यादा उम्मीदवार होने की सूरत में 19 दिसंबर को वोटिंग कराई जाएगी. अगर वोटिंग हुई तो इसके नतीजे 19 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget