एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने केंद्र को घेरने के लिए बनाई नई रणनीति, जानिए मोदी सरकार को किन सवालों में फंसाने वाली है पार्टी

Congress attack on Government: पाकिस्तान के हमले के वक्त कांग्रेस समेत जो अन्य विपक्षी पार्टियों ने सरकार को समर्थन दिया था. सीजफायर के बाद वही विपक्ष सरकार को सवालों में फंसाने की कोशिश में जुटी है.

Congress Strategy for Modi Government: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो विपक्ष सरकार के हर कदम पर साथ निभाने और हर तरीके से सहयोग देने की बात कर रहा था, वहीं विपक्ष अब सरकार पर हमलावर हो गया है. विपक्ष के सरकार को लेकर बदले इस रवैये का पीछे जो वजहें बताई जा रही है, उसमें सबसे बड़ी वजह ये है कि पाकिस्तान के नापाक एजेंडे को बेनकाब करने के लिए सरकार की ओर से विदेश भेजे जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन के लिए जो नाम चुने गए हैं, उसमें पार्टियों की ओर से दिए गए नामों की जगह सरकार ने खुद से ही नाम तय कर लिए.

इसी मुद्दे के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद सरकार को घेरने के लिए मैदान में उतर गए. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को लेकर आरोप लगाने शुरू कर दिए कि विदेश मंत्री ने खुद पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहले से जानकारी क्यों दी? हालांकि, विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी के बयान को भ्रामक और तथ्यहीन करार दे दिया. इसके बावजूद राहुल गांधी इस मुद्दे पर सरकार से लगातार सवाल पूछ रहे हैं. 

सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी राहुल गांधी की पार्टी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यही वजह है कि अब कांग्रेस ने सरकार को बड़े स्तर पर घेरने का मन बना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इंटरनल बैठक हुई. बैठक में तय हुआ कि पार्टी अब इसके खिलाफ मैदान में जोर-शोर से उतरेगी. जिसके लिए कांग्रेस एक लिखित डॉक्यूमेंट भी तैयार कर रही है. जिसमें पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और फिर सीजफायर से जुड़े करीब 10 सवाल सरकार के सामने रखे जाएंगे.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से तैयार किए गए इन सवालों को लेकर पार्टी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पूरे देशभर में सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. ये इसलिए भी कांग्रेस कर रही है ताकि शशि थरूर के मामले की तरह कांग्रेस की फिर से किरकिरी ना हो. इस दौरान इस बात का ध्यान भी रखा जाएगा कि सेना के शौर्य का सम्मान बढ़ाना है और सरकार को पूरी तरह घेरना है.

आखिर किन सवालों पर सरकार को घेरने वाली है कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक, जिन सवालों को लेकर कांग्रेस पूरे देश में सरकार को खिलाफ उतरने की तैयारी कर रही है. वो इस प्रकार है—

  • पहला सवाल - पहलगाम आतंकी हमले के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के पीछे क्या कारण रहे?
  • दूसरा सवाल - आतंकी हमले से कुछ दिनों पहले ही पहलगाम मे सुरक्षा में ढील क्यों दी गई?
  • तीसरा सवाल - पहलगाम हमले में शामिल आतंकी अब तक क्यों नहीं मारे या पकड़े गए?
  • चौथा सवाल - क्या ऑपरेशन सिंदूर में हमारे लड़ाकू विमान भी मार गिराए गए? सरकार तथ्यों को स्पष्ट करें
  • पांचवां सवाल - क्या विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पहले से ही पाकिस्तान को दे दी थी?
  • छठा सवाल - ऑपरेशन सिंदूर में अजहर मसूद और हाफिज सईद जैसे आतंकी कैसे बच निकले? क्या उनको ऑपरेशन की जानकारी पहले से थी?
  • सातवां सवाल - पाकिस्तान के साथ सीजफायर की क्या शर्तें रखी गई? सरकार सभी शर्तों को देश के सामने रखे
  • आठवां सवाल - सीजफायर कराने के पीछे क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का हाथ था? अगर नहीं तो ट्रंप के बयानों का खुलकर खंडन क्यों नहीं करती मोदी सरकार?
  • नौवां सवाल - सर्वदलीय बैठक से शामिल होने से क्यों बच रहे हैं प्रधानमंत्री?
  • दसवां सवाल - सभी दलों की मांग पर क्यों संसद का विशेष सत्र नहीं बुला रही है सरकार?

इन सवालों के साथ कांग्रेस ने अपने नेताओं को ये भी साफ निर्देश दिए हैं कि इन सवालों के आधार पर ही सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और तमाम नेता इसी आधार पर अपने बयान जारी करें. पार्टी ने ये भी साफ कर दिया है कि इन सवालों के इतर, पार्टी लाइन से अलग जाने को अनुशासनहीनता मानी जाएगी और उस पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी प्रतिक्रिया

इसे लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में जयहिंद सभाओं के जरिए ये सब सवाल जो सरकार से पूछे जाने चाहिए वो हम पूछेंगे. विपक्ष का काम है सरकार से सवाल पूछना और सरकार को सभी सवालों का जवाब देना होगा.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget