एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे को CWC गठन का मिला अधिकार, कांग्रेस के महाअधिवेशन में बड़ा प्रस्ताव पास

Congress Plenary Session 2023: रायपुर में चल रहे कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस कार्यसमिति के गठन का अधिकार कांग्रेस के अध्यक्ष को दिए जाने का प्रस्ताव पारित हो गया है.

Congress Plenary Session 2023: कांग्रेस के महाधिवेशन में रविवार (26 फरवरी) को कांग्रेस कार्यसमिति के गठन का अधिकार कांग्रेस के अध्यक्ष को दिए जाने का प्रस्ताव पारित हो गया है. कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन छत्तीसगढ़ की नया रायपुर में चल रहा है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के संविधान संशोधन की पूरी जानकारी दी. उन्होंने समापन भाषण में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष ने महाधिवेशन के फैसले से 2023 के विधानसभा चुनावों और आगमी लोकसभा चुनाव में बड़ा असर होने का दावा किया है.

खरगे ने दिया समापन भाषण
रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के भाषण के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने समापन भाषण दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन का समापन हो रहा है और नए कांग्रेस का आगाज हो रहा है. इस सम्मेलन में सोनिया गांधी ने प्रेरक भाषण दिया. वो हमारे लिए बहुत शक्ति देने वाला भाषण है. राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, चंद लोग इस देश की संपत्ति को लूट रहे है. राहुल गांधी के साथ हम लड़ेंगे.

2023-24 में उपयोगी होंगे इसके फैसले
महा अधिवेशन में पार्टी के संविधान संशोधन में 6 मुद्दो के प्रस्ताव को पारित किया गया है. ये काम कई चरणों में हुआ है. अंतिम रूप देने पर विचार किया जा रहा है. सीडब्ल्यूसी के संगठन की संख्या 25 से 35 करने का फैसला हुआ है. 

इसके साथ ही 50 प्रतिशत जगह एससी एसटी, ओबीसी महिला और युवाओं को देने का ऐतिहासिक फैसला हुआ है. इसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में होगा और 2023 के राज्यों के विधानसभा के चुनाव में भी इसका फायदा होगा. इसका क्रियान्वयन कर भारत को एक नया इतिहास रचेंगे.

इसके पहले शुक्रवार को पहले दिन (24 फरवरी) को संचालन समिति की बैठक हुई थी. बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव नहीं कराने का फैसला किया गया था. पार्टी नेता जयराम रमेश ने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीडब्ल्यू के सदस्यों को नामित करने का अधिकार दिया गया है.

संविधान संशोधन पर नजर
कांग्रेस के अधिवेशन में पार्टी के एक बड़े संविधान संशोधन पर भी मुहर लगनी है, जिसमें कांग्रेस कार्यसमिति में 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना है. अगर ये संशोधन पारित होता है, कांग्रेस में महिलाओं, दलितों, कमजोर वर्गों और युवाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी.

राहुल गांधी ने किया संबोधित
रविवार को तीसरे दिन कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 6 साल की उम्र में घर छोड़ा था. आज 52 की उम्र में भी घर नहीं है. राहुल ने कहा, "मैं 1977 में 6 साल का था. मुझे चुनाव के बारे में नहीं पता था. मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम घर छोड़ रहे. तब तक मुझे लगता था कि वह हमारा घर है... मैं इस बात पर हैरान था. 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है."

सोनिया गांधी ने दिए रिटायरमेंट के संकेत
इसके पहले शनिवार को दूसरे दिन सोनिया गांधी ने महाधिवेशन को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने राजनीति से संन्यास की तरफ इशारा किया था. पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत रूप से संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का समापन हो सका. यात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है. इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं.

यह भी पढ़ें

संविधान संशोधन से क्या हासिल करना चाहती है, कैसा होगा कांग्रेस कार्य समिति का स्वरूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget