एक्सप्लोरर

Pawar Khera Gets Bail: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पीएम पर आपत्तिजनक बयान मामले में मिली अंतरिम जमानत

Pawar Khera Gets Bail: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस लेकर जा पाती कि इससे पहले ही उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई.

Pawar Khera Bail: प्रधानमंत्री और उनके पिता पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. असम पुलिस की तरफ से दिल्ली में गिरफ्तार किए गए खेड़ा को असम जाने से पहले ही अंतरिम जमानत मिल गई. सोमवार (27 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट असम और उत्तर प्रदेश में दर्ज मुकदमों को एक साथ जोड़ने और किसी एक जगह ट्रांसफर करने पर विचार करेगा।

दिल्ली से रायपुर जाने के लिए विमान में बैठे खेड़ा को उतार कर असम पुलिस ने हिरासत में लियाय इससे पहले की पुलिस उन्हें असम ले जाने के लिए दिल्ली की निचली अदालत से ट्रांजिट रिमांड ले पाती, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दोपहर 2 बजे मामला चीफ जस्टिस के सामने रखा और दखल का अनुरोध किया. उस समय चीफ जस्टिस 5 जजों की संविधान पीठ में बैठे थे, इसलिए सुनवाई संभव नहीं थीय उन्होंने सिंघवी को आश्वासन दिया कि 3 बजे वह यह मामला सुनेंगे. 

क्या मांग की? 
दोपहर 3 बजे चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एम आर शाह और पी एस नरसिम्हा की बेंच इस केस को सुनने के लिए विशेष रूप से बैठी. सुनवाई की शुरुआत में ही सिंघवी ने कहा कि वह खेड़ा के बयान का समर्थन नहीं कर रहे. वह खुद कभी ऐसा बयान नहीं देते, लेकिन इसके लिए 3 जगहों पर एफआईआर दर्ज होना और खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया जाना भी गलत है. वरिष्ठ वकील ने यह भी बताया कि उन्हें अब तक 3 एफआईआर की जानकारी हैय यह एफआईआर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी के अलावा असम के दीमा हसाओ में दर्ज हुई हैं. इन सबको एक जगह ट्रांसफर किया जाए.

असम सरकार ने क्या कहा? 
सिंघवी ने यह भी कहा कि बयान गलती से दिया गया था. उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेड़ा ने अपनी गलती सुधार ली थी. उन्होंने बाद में इसके लिए खेद भी जताया था. इस पर असम सरकार के लिए पेश एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि वह कोर्ट में खेड़ा के बयान का वीडियो चला रही है. बयान जानबूझकर प्रधानमंत्री का अपमान करने और लोगों को चिढ़ाने की मंशा से दिया गया. 

भाटी ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी हो चुकी है. ट्रांजिट रिमांड के लिए आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा है. अब सुप्रीम कोर्ट को दखल नहीं देना चाहिए. इस पर सिंघवी ने कहा कि खेड़ा जांच में सहयोग करेंगे, उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी जाए. 

कोर्ट ने क्या कहा? 
सुनवाई के अंत में चीफ जस्टिस ने कहा कि वह सिंघवी के इस अनुरोध से सहमत हैं कि सभी मामलों को एक जगह ट्रांसफर किया जाए. असम और यूपी सरकार को इस पर नोटिस जारी किया जा रहा है. सोमवार (27 फरवरी) को मामले पर आगे सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को बड़ी राहत देते हुए यह भी कहा कि जिस मजिस्ट्रेट के सामने उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है, वह उन्हें अंतरिम जमानत दे दें. बाद में जिस जगह सभी मामले ट्रांसफर किए जाएंगे, वहां की कोर्ट से वह नियमित ज़मानत ले सकते हैं.  

ये भी पढ़ें- Pawan Khera Arrested: 'मोदी सरकार गुंडों की तरह काम कर रही है', पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, गहलोत बोले- ये BJP की बौखलाहट है

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget