एक्सप्लोरर

Watch: 'नाम भले ही दामोदर दास हो, लेकिन काम...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के नाम पर ली चुटकी

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हाल ही में एक पीसी के दौरान पीएम मोदी का गलत नाम लिया था. पवन खेड़ा अडानी के मुद्दे को लेकर पीएम पर निशाना साध रहे थे.

Pawan Khera On PM Modi: कांग्रेस अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस (Congress) समेत कई विपक्षी दल इस मामले में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) के गठन की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर शुक्रवार (17 फरवरी) को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था. इस दौरान पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी का गलत नाम लिया और फिर उनके नाम पर चुटकी ली.

पवन खेड़ा ने कहा कि हम अडानी के मामले में सिर्फ जेपीसी के गठन की मांग कर रहे हैं. जब नरसिम्हा राव जेपीसी बना सकते थे, अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बना सकते थे तो फिर नरेंद्र गौतम दास मोदी को क्या दिक्कत है. 

"मैं कंफ्यूज हो गया था"

पीएम का गलत नाम लेने के बाद पवन खेड़ा रुके और आसपास बैठे लोगों से पूछा कि उनका नाम नरेंद्र गौतम दास है या दामोदर दास है. फिर उन्होंने कहा कि नाम भले ही दामोदर दास हो, लेकिन काम गौतम दास का है. इस बयान के बाद पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा था कि मैं वास्तव में कंफ्यूज हो गया था कि ये दामोदरदास है या गौतम दास. 

अडानी पर भी निशाना साधा

इसके बाद पवन खेड़ा ने गौतम अडानी पर भी निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक वो गौतम थे, जो तपस्या कर के बुद्ध बने. एक ये गौतम हैं, जिनके लिए पूरी सरकार पिछले नौ वर्षों से तपस्या कर रही है और सरकार के मुखिया तो रोज अठारह अठारह घंटों की तपस्या करते हैं. 

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

बीजेपी ने पवन खेड़ा के बयान को लेकर कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है. पवन खेड़ा (Pawan Khera) के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी (PM Modi) और उनके परिवार को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि वे अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि एक विनम्र व्यक्ति इतना लोकप्रिय नेता बन गया है. गांधी परिवार इस प्रकार के तत्वों को प्रोत्साहित करते हैं.

ये भी पढ़ें- 

Shiv Sena Symbol Row: उद्धव ठाकरे का दावा, 'चुनाव चिह्न और नाम का चुराना पूर्व नियोजित था, पार्टी का पैसा किसी और को सौंपा गया तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget