एक्सप्लोरर

Congress Vs BJP: पीएम मोदी के 'कब्र खुदेगी' वाले बयान पर कांग्रेस बोली- वो अटपटी बाते करते हैं और सुनते हैंं

Congress On PM Modi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कब्र खुदेगी वाले बयान पर कहा कि वो मुद्दे पर बात नहीं करते हैं.

Congress On PM Modi: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कब्र खुदेगी वाले बयान पर शुक्रवार (24 फरवरी) को कहा कि वो अजीब बाते करते हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रायपुर में कहा, ''पीएम मोदी अटपटी बात करते हैं और अटपटी बात सुनते हैं. वो मुद्दे पर बात क्यों नहीं करते? चीन, अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी पर क्यों नहीं बोलते? पीएम को हर बात जिम्मेदारी से बोलना चाहिए. यहां कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. 

दरअसल पीएम मोदी ने मेघालय में चुनावी रैली करते हुए दावा किया था कि कि कुछ राजनीतिक पार्टियों को लग रहा है कि जब तक मोदी जिंदा है, हमारा कुछ होने वाला नहीं है. कुछ दल मोदी के मरने का इंतजार कर रहे हैं. वो हताश और निराश है. इस कारण ये दल मोदी की कब्र खोद रहे हैं.

गिरफ्तारी पर क्या बोले?
कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि कमजोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमजोर सरकार के कारण बहादुर सेना के बावजूद हम देश की सीमाओं की रक्षा नहीं कर पा रहे. हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर असफल मंत्री है. अपनी गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि कई बार हवाई जहाज के दरवाजे खुलवा दिए जाते हैं, लेकिन हम लड़ते रहेंगे. बता दें कि दिल्ली में गुरुवार (23 फरवरी) को उन्हें रायपुर जाते हुए विमान से उतारकर असम पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. उन पर पीएम मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा था? 
पीएम मोदी ने कहा था कि मेघालय में चारो तरफ बीजेपी ही बीजेपी दिख रही है और वह चाहे पठारी इलाका हो या पहाड़ी, गांव हो या शहर हर जगह कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है.  उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख रहा था कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है. जिन्हें देश अब स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं, वो आजकल माला जपते हैं और वो कह रहे हैं- मोदी तेरी कब्र खुदेगी.’’उन्होंने कहा कि देश कह रहा है. हिन्दुस्तान की आवाज कह रही है. हिन्दुस्तान का हर कोना कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा.

 ये भी पढ़ें- Meghalaya Election 2023: पीएम का विपक्ष पर वार, 'कुछ दल मोदी के मरने का इंतजार कर रहे हैं, हम हर धर्म के लिए काम करते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget