एक्सप्लोरर

कांग्रेस का दावा- गोवा में हुआ 304 करोड़ का घोटाला, कहा- 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' की बात सिर्फ मृगतृष्णा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गोवा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने राज्य में मिनी अदाणियों का एक गिरोह बनाया है, जो अच्छे ठेके देने के मामले में पक्षपात कर लाभ उठाते हैं.

Congress Claim: कांग्रेस ने शनिवार (22 मार्च, 2025) को आरोप लगाया कि गोवा में बिना प्रतिस्पर्धी बोली के निजी क्षेत्र के लोगों को 20 से अधिक परियोजनाओं का ठेका दिए जाने से 304 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि क्या मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य लोगों के खिलाफ कभी कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी या गोवा सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पवन खेड़ा ने कुछ कागजात के साथ जारी एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ तथाकथित लड़ाई भ्रष्टाचारियों के लिए लड़ाई है. गोवा में उनकी अपनी सरकार इस खोखली बात का एक प्रमुख उदाहरण है. सरकारी निधि में 304.24 करोड़ का घोटाला हुआ है, जहां निजी क्षेत्र के लोगों को प्रतिस्पर्धी बोली के बिना 20 से अधिक परियोजनाएं सौंपी गईं'.

'बीजेपी सरकार ने गोवा के लोगों को लूटा'

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की बीजेपी सरकार ने गोवा के लोगों को लूटा है. खेड़ा ने दावा किया, 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' की बात सिर्फ मृगतृष्णा है. भाजपा ने गोवा में मिनी अदाणियों का एक गिरोह बनाया है, जो अच्छे ठेके देने में पक्षपात के माध्यम से लाभ उठाते हैं. खुले तौर पर खरीद नियमावली और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के हर नियम को ध्वस्त करते हैं'.

उन्होंने कहा, 'भाजपा की गोवा सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत एक विक्रेता को 47.18 करोड़ की स्मार्ट वाटर सप्लाई परियोजना प्रदान की, जाहिर तौर पर बिना किसी सामान्य खुली बोली के यह किया गया. लोक निर्माण विभाग ने बिना किसी पूर्व वित्तीय मंजूरी के प्रमुख सड़क सुधार परियोजनाओं को अंजाम दिया. उसने कुल 148.66 करोड़ रुपये मूल्य के कार्य बिना बोली के और केवल नामांकन के आधार पर किए हैं'.

'गोवा में भ्रष्टाचार के लिए कितने मामले दर्ज, पीएम जवाब दें'

उन्होंने कुछ अन्य मामलों का भी हवाला दिया और कहा, 'जब ईडी पिछले 10 वर्षों में देश भर के राजनेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज कर सकता है तो क्या प्रधानमंत्री मोदी जवाब देंगे कि ईडी या सीबीआई ने गोवा में भ्रष्टाचार के लिए कितने मामले दर्ज किए हैं? क्या आपका ईडी भाजपा शासित गोवा में सुविधाजनक रूप से अंधा हो गया है'. खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि क्या गोवा के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई की जाएगी?

ये भी पढ़ें: 

टेलिकॉम फ्रॉड के खिलाफ सरकार सख्त, 17 लाख WhatsApp अकाउंट ब्लॉक; 3.4 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन हुए कट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget