एक्सप्लोरर

क्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता? केसी वेणुगोपाल ने कहा-'आपको पता चल जाएगा...'

Ram Temple: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है. इसमें शामिल होने के लिए देशभर के नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है.

Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कांग्रेस को निमंत्रण भेजा गया है. कांग्रेस ने गुरुवार को इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को धन्यवाद कहा. हालांकि, पार्टी की तरफ से ये नहीं बताया गया कि इस पर उसका रुख क्या है और क्या कांग्रेस के शीर्ष नेता 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे या नहीं. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर के नेताओं को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजा जा रहा है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजा गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की पुष्टि की कि पार्टी के नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. 

वेणुगोपाल ने बताया- क्या प्राण प्रतिष्ठा शामिल होंगे कांग्रेस नेता? 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'उन्होंने हमें आमंत्रित किया है. हमें आमंत्रित करने के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं.' जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस नेता प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'आपको पार्टी के रुख के बारे में मालूम चलेगा. आपको 22 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में मालूम चलेगा.' सूत्रों ने बताया है कि खरगे, सोनिया और अधीर रंजन को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को राम मंदिर निर्माण से जुड़े प्रतिनिधिमंडल के जरिए निमंत्रण भेजा गया. इसमें नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होने के लिए जा रहे हैं. प्रतिष्ठा समारोह के बाद 24 जनवरी से 48 दिनों के लिए मंडल पूजा होगी और 23 जनवरी से रामलला के दर्शन के लिए मंदिर जनता के लिए खुल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर से जुड़े ये 10 सवाल जिनका जवाब नहीं जानते होंगे आप, यहां जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget