एक्सप्लोरर

'आतंकिस्तान' के ठप्पे से क्यों आसानी से पल्ला नहीं छाड़ पाएगा PAK? शशि थरूर ने गिनाईं तीन बड़ी वजहें

Shashi Tharoor On Terrorism: शशि थरूर ने कहा कि चाहे वो ओसामा बिन लादेन हो या फिर पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी रेजिस्टेंस फ्रंट ग्रुप के लेने की हो. पाकिस्तान इन चीजों से बच नहीं सकता.

Shashi Tharoor On Pakistan: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने अमेरिका पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी थिंक टैंक की एक चर्चा में हिस्सा लिया. इस दौरान वो एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने उन कारणों को बताया, आखिर क्यों पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार नहीं कर सकता?

शशि थरूर ने गिनाए तीन कारण-

1. उन्होंने कहा, “पहला ये है कि पाकिस्तान लगातार 37 सालों से आतंकी हमलों के पैटर्न पर काम कर रहा है और बार-बार इनकार भी करता आ रहा है. मेरा मतलब है कि अमेरिका के लोग अभी तक ये नहीं भूले हैं कि पाकिस्तान को तो ये भी नहीं पता था कि ओसामा बिन लादेन कहां था, जब तक कि उसे कैंट सिटी में आर्मी कैंप के ठीक बगल में एक पाकिस्तानी सेफ हाउस में नहीं पाया गया. यही पाकिस्तान है.”

शशि थरूर ने आगे कहा, “मुंबई हमलों में भी पाकिस्तान ने किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया था, एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया और पूछताछ में उसका नाम, पहचान और उसका पाकिस्तानी में उसका एड्रेस तक पता चला. उस आतंकी ने हमें बताया कि उसे कहां ट्रेनिंग मिली और क्या-क्या किया. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और हमारे खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी हैंडलर की खौफनाक आवाज रिकॉर्ड की है, जो मुंबई में हत्यारों को हर मिनट निर्देश दे रहा था, उन्हें बता रहा था कि उन्हें कहां जाना है और वे भारतीय टीवी पर निगरानी कर रहे थे और कह रहे थे कि उस होटल की तीसरी मंजिल पर लोग छिपे हुए हैं, जाओ और उन्हें वहीं गोली मार दो.”

कांग्रेस सांसद ने कहा, “इस तरह की चीजें हो रही हैं. इसलिए हम जानते हैं कि पाकिस्तान क्या कर रहा है. वे आतंकवादियों को तितर-बितर कर देंगे, वे इनकार करेंगे, उन्होंने ऐसा तब तक किया जब तक कि वे वास्तव में रंगे हाथों पकड़े नहीं गए.”

2. शशि थरूर ने अगला प्वाइंट बताते हुए कहा, “"दूसरा बिंदु, जिस पल यह (पहलगाम आतंकी हमला) हुआ, उसके 45 मिनट के भीतर ही रेजिस्टेंस फ्रंट नाम के एक ग्रुप ने इसका क्रेडिट लिया. रेजिस्टेंस फ्रंट कौन है? यह लश्कर-ए-तैयबा का एक जाना-माना प्रॉक्सी फ्रंट है, जो संयुक्त राष्ट्र की ओर से सूचीबद्ध एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है, जिसे अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से सूचीबद्ध किया गया है, जिसे पाकिस्तान के मुरीदके शहर में सुरक्षित पनाह मिली हुई है.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत ने दिसंबर 2023 में और फिर 24 में आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र समिति के सामने रेजिस्टेंस फ्रंट और उसके कामों के बारे में सबूत पेश किए. लेकिन समस्या यह थी कि पाकिस्तान भी उस समिति का सदस्य है. रिजिस्टेंस फ्रंट को संयुक्त राष्ट्र की ओर से सूचीबद्ध नहीं किया गया था, लेकिन इसकी पहचान पता थी और इसका प्रचार किया गया था. इन लोगों ने फिर एक निश्चित समयावधि में इसका क्रेडिट ले लिया. जब ये हत्याएं हुईं, तब कोई मीडिया मौजूद नहीं था. जब उन्होंने इसका क्रेडिट लिया, तब दुनिया के ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं था. इसलिए यह अपने आप में एक बड़ा सबूत था.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने 24 घंटे बाद उस दावे को दोहराया और उस दावे को दोहराने के 24 घंटे बाद, उनके हैंडलर्स को इसकी गंभीरता का एहसास हुआ होगा और उन्होंने उन्हें इसे अपनी साइट से हटाने के लिए कहा होगा. इसलिए उन्होंने ऐसा किया लेकिन तथ्य यह है कि क्रेडिट का दावा रिकॉर्ड पर था और दुनिया ने इसे देखा है.”

3. शशि थरूर ने आखिरी प्वाइंट बताते हुए कहा, “तीसरा, जब पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी कैंपों पर पहला हमला हुआ, तो कुछ प्रमुख (आतंकवादी) संगठनों, खासतौर से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के अंतिम संस्कार किए गए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आईं, जिसमें इन आतंकवादियों के अंतिम संस्कारों में पाकिस्तानी जनरलों और वर्दीधारी पुलिस अधिकारियों को शामिल होते हुए दिखाया गया.”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, जहां तक ​​भारत का सवाल है, हम तीन ठोस सबूतों को देख रहे हैं. लेकिन आखिरी में मैं इसमें यह भी जोड़ सकता हूं कि हमारे पास खुफिया सर्विस भी हैं. वे इन आतंकवादी हमलों का बहुत सावधानी से अध्ययन कर रहे हैं. उन्होंने पांच अपराधियों में से कम से कम चार की पहचान की है और वे जानते हैं कि वे कौन हैं. वास्तव में मुझे विश्वसनीय रूप से सूचित किया गया है, वे जानते हैं कि उनमें से दो पाकिस्तानी हैं और अन्य दो स्थानीय थे जो ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान में घुसपैठ कर गए थे. सालों पहले वहां से लौटे थे और स्पष्ट रूप से उन्हें इस मिशन के लिए वापस भेजा गया था.”

ये भी पढ़ें: '81 प्रतिशत हथियार भेजे... चीन को नजरअंदाज नहीं करना', भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर क्या बोले शशि थरूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा, सिद्धारमैया की मौजूदगी रही खास
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा, सिद्धारमैया की मौजूदगी रही खास
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के 2 और आरोपी गिरफ्तार, असद को चाकू देने वाले फरहान को पीलीभीत से दबोचा
सूर्या हत्याकांड के 2 और आरोपी गिरफ्तार, असद को चाकू देने वाले फरहान को पीलीभीत से दबोचा
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
Explained: FIFA वर्ल्ड कप का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
FIFA का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
Embed widget