एक्सप्लोरर

Congress Nyay Yatra: मुर्शिदाबाद पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, बीड़ी बनाती महिलाओं के साथ बैठे दिखे राहुल गांधी, देखें वीडियो

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत पिछले महीने मणिपुर से हुई थी, जो मार्च में जाकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खत्म होगी.

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार (1 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंचे. यहां पर उन्होंने महिला बीड़ी वर्कर्स से मुलाकात की. राहुल ने महिलाओं से उनका हाल भी जाना. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें महिला बीड़ी मजदूरों से बात करते हुए देखा जा सकता है. न्याय यात्रा ने राज्य के उत्तरी हिस्से में मालदा जिले के रतुआ, बर्द्धमान जिले के देवीपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश किया. 

राहुल गांधी न्याय यात्रा के जरिए अब तक पश्चिम बंगाल के छह जिलों का दौरा कर चुके हैं. इस दौरान न्याय यात्रा ने 523 किमी की दूरी तय की है. न्याय यात्रा दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों को कवर कर चुकी है. दूसरे चरण में ये यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजर रही है. कांग्रेस की न्याय यात्रा जब उत्तर बंगाल से गुजरी तो उसका काफी उत्साह के साथ स्वागत किया गया. एक समय उत्तर बंगाल कांग्रेस का गढ़ था. 

राहुल ने किया जातिगत सर्वे का वादा

वहीं, राहुल की न्याय यात्रा जब बुधवार (1 फरवरी) को मालदा जिले से गुजरी तो यहां उन्होंने लोगों को भी संबोधित किया. राहुल ने लोगों से कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार देश में बनती है, तो देशभर में जातिगत सर्वे करवाया जाएगा. उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएस‍एस) और बीजेपी पर नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया. राहुल ने लोगों से ये भी कहा कि वह राज्य में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं. 

कितने दिनों तक चलने वाली न्याय यात्रा? 

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से 14 जनवरी से शुरू हुई. ये यात्रा 67 दिनों तक चलने वाली है, जो 20 मार्च को मुंबई में खत्म होने वाली है. न्याय यात्रा 6713 किमी की दूरी तय करने वाली है. ये यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करने वाली है. पश्चिम बंगाल के बाद ये यात्रा झारखंड में जाएगा, जहां से छह फरवरी को सुंदरगढ़ जिले के रास्ते ओडिशा पहुंचने वाली है. ये यात्रा ओडिशा में सुंदरगढ़ के अलावा राउरकेला और झारसुगुड़ा से होकर गुजरेगी. 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दिखे CPM के लाल झंडे, राहुल गांधी ने वामपंथी नेता से जाना बंगाल के युवाओं का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget