एक्सप्लोरर

'किसका साथ, किसका विकास', विदेशी खाद को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा

Rahul Gandhi Slams BJP: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर विदेशी खादों, विशेषकर चीन पर अत्यधिक निर्भरता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने खाद संकट की जानकारी होने के बावजूद कोई तैयारी नहीं की.

Rahul Gandhi Slams BJP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक गंभीर मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान को माना जाता है. आज यही किसान विदेशी खाद पर निर्भरता के कारण संकट में है. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए मोदी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला.

चीन पर निर्भरता और नया संकट
राहुल गांधी ने कहा कि भारत अपनी जरूरत के 80% "स्पेशियलिटी फर्टिलाइजर" चीन से मंगाता है और अब चीन ने इस सप्लाई को रोक दिया है. पहले ही यूरिया और DAP जैसी खादों की कमी से किसान जूझ रहे थे, अब इस चीनी आपूर्ति संकट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

मोदी सरकार की तैयारी पर सवाल
राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार को पहले से पता था कि चीन की सप्लाई कभी भी रुक सकती है, लेकिन इसके बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई. न कोई नीति बनी, न घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास हुए.

प्रचार बनाम जमीनी हकीकत

कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे तो खाद की बोरियों पर अपनी तस्वीरें छपवाने में लगे हैं, जबकि देश का किसान ‘Made in China’ पर निर्भर होता जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि अब क्या किसान अपनी ही जमीन पर दूसरों का मोहताज रहेगा?

जीएसटी को लेकर पीएम मोदी पर साधा था निशाना 

इससे पहले हाल ही में राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जीएसटी को गरीबों पर थोपी गई 'आर्थिक सजा' बताया था. उन्होंने इसे टैक्स सुधार नहीं, बल्कि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला ‘क्रूर हथियार’ करार दिया था. राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार का जीएसटी कोई ‘गुड एंड सिंपल टैक्स’ नहीं था, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था थी जिसे देश के छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों और एमएसएमई (MSME) सेक्टर की कमर तोड़ने के लिए तैयार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget