एक्सप्लोरर

Gautam Adani Bribery Case: गौतम अडानी गिरफ्तार हों, पीएम मोदी हर बार बचाते हैं- राहुल गांधी का बड़ा हमला

Rahul Gandhi Attack on Gautam Adani: राहुल ने गौतम अडानी के अलावा उन्हें बचाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि इस गड़बड़ी में जो भी शामिल है, उन पर भी एक्शन हो.

Gautam Adani Bribery Case: कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कारोबारी गौतम अडानी पर हमला बोला है. अमेरिका में रिश्वत कांड को लेकर विवादों में घिरे गौतम को लेकर राहुल ने कहा कि अमेरिका की एजेंसी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है, लेकिन भारत में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अडानी से सांठगांठ का आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे. इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे. हम ये भी जानते हैं कि बीजेपी सरकार अडानी को बचाएगी. अमेरिकी जांच एजेंसी ने कहा है कि अडानी ने 2 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है, इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. अडानी अभी जेल के बाहर क्यों हैं. अडानी की गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन पर लगे आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) करे.

माधवी बुच पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अडानी के साथ-साथ माधवी बुच का भी नाम लिया. उन्होंने माधवी बुच पर कई तरह के आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि माधवी बुच को पद से हटाना चाहिए. वह अडानी को बचा रही हैं. उन्होंने उनके मामले की जांच सही से नहीं की. माधवी बुच की भी जांच होनी चाहिए, अडानी की कंपनी से उनके हित जुड़े हैं.

'मोदी-अडानी एक हैं तो सेफ हैं'

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी एक हैं तो सेफ हैं. उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं कि सरकार अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी, क्योंकि अडानी अंदर जाएंगे तो पीएम मोदी भी जाएंगे. बीजेपी की फंडिंग अडानी से जुड़ी है.

कांग्रेस शासित राज्यों में अडानी के प्रोजेक्ट पर कही ये बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि कांग्रेस शासित राज्यों में जहां अडानी के प्रोजेक्ट हैं वहां क्या करेंगे... क्या उन सभी की जांच कर प्रोजेक्ट कैंसल होगा. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर इन राज्यों में प्रोजेक्ट गलत तरीके से चल रहा है तो उनकी जांच होनी चाहिए और उन्हें कैंसल होना चाहिए. जो दोषी हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें

Gautam Adani Bribery Case: 'जेपीसी करे गौतम अडानी के रिश्वत कांड की जांच', कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, कहा- बागी TMC सांसदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो...
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, कहा- बागी TMC सांसदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो...
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget