एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के कथित एंटी-नेशनल बयान के मामले में आगे बढ़ी जांच, अब राजीव गांधी फाउंडेशन को ओडिशा पुलिस ने भेजा नोटिस

Odisha Police Notice to RGF: राहुल गांधी राजीव गांधी फाउंडेशन के बोर्ड सदस्यों में से एक हैं. इस फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं. ओडिशा की झारसुगुडा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ओडिशा पुलिस ने राहुल गांधी के कथित 'देश विरोधी बयान' मामले में जांच आगे बढ़ा दी है. अब जांच राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) तक पहुंच गई है. पुलिस ने फाउंडेशन को उसके वित्तीय रिकॉर्ड देने का नोटिस भेजा है. झारसुगुडा पुलिस ने  फाउंडेशन से उसके वित्तीय रिकॉर्ड और विदेशी डोनेशन संबंधी जानकारी मांगी है.

पुलिस ने फाउंडेशन के निदेशक को भी समन भेजा है. इस नोटिस के तहत फाउंडेशन से जो जानकारियां मांगी है, उनमें शामिल हैं- 1991 से अब तक विदेशी डोनेशन का साल-दर-साल की डिटेल्स, बैंक खाता संबंधी जानकारी, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं के नाम, ऑडिटर्स के नाम और संपर्क विवरण, FCRA लाइसेंस की प्रति, विशेष डोनेशन के संबंध में स्पष्टीकरण, खासकर विवादित प्रचारक जाकिर नायक और चीन की सरकार से मिले डोनेशन की जानकारी.

पीएम राहत कोष के कथित गड़बड़ी पर स्पष्टीकरण मांगा गय
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पुलिस ने फाउंडेशन से यूपीए दौर में प्रधानमंत्री राहत कोष के कथित रूप से गड़बड़ी करने के मामले में भी स्पष्टीकरण मांगा है. पुलिस अधिकारी ने चेताया कि नोटिस का पालन नहीं करने पर सेक्शन 210 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गांधी पर किस मामले में दर्ज है FIR
इससे पहले इस साल फरवरी में झारसुगुडा में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. यह FIR कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान राहुल गांधी के बयान पर दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने बीजेपी और RSS पर आरोप लगाया था कि वे राष्ट्रीय संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं. उन्होंने कहा था, “अब हम बीजेपी, RSS और भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं.”

यह मामला खासतौर पर इसलिए अहम है क्योंकि यह BNSS (बेसिक नेशनल सिक्योरिटी कानून) के तहत दर्ज किए गए पहले हाई-प्रोफाइल मामलों में से एक है. BNSS ने जुलाई 2024 में भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह ली थी. इस बदलाव से राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों की कानूनी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आया है. इंस्पेक्टर जनरल (नॉर्दन रेंज) हिमांशु लाल ने कहा, “पुलिस को इस मामले की जांच करने का पूरा अधिकार है. मामला अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं ये मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन-किन देशों के पास?
दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन देशों के पास?
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
Pax Silica: क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला शामिल होने का न्योता
क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला न्योता

वीडियोज

Uddhav गुट के नेता Aditya Thackeray का BJP पर निशाना, 'जनता इस बार BJP को नकार देगी' | BMC Election
RCP सिंह ने दिए JDU में शामिल होने के संकेत, 'मैं Nitish Kumar से कभी अलग नहीं था' | Bihar Politics
Nitin Nabin: गुरुग्राम में BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत | BJP | Hindi News
UP Politics: भगवान राम को लेकर SP सांसद के बयान ने मचाया बवाल ! | Virendra Singh | RAM
Rahu Ketu Interview: Pulkit Samrat,Varun Sharma ,Shalini Pandey & Y Rakhi क्या आज का Cinema सिर्फ एक Content है?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं ये मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन-किन देशों के पास?
दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन देशों के पास?
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
Pax Silica: क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला शामिल होने का न्योता
क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला न्योता
Taskaree OTT Release: इमरान हाशमी की 'तस्करी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'तस्करी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
Currency Printing Cost: एक नोट छापने में कितना खर्च करती है भारत सरकार, जान लीजिए जवाब
एक नोट छापने में कितना खर्च करती है भारत सरकार, जान लीजिए जवाब
Indian Baby Girl Names: नन्हीं परी के लिए खोज रहे हैं नाम? देश के पवित्र की आस्था और शक्ति से है इन 7 नामों का कनेक्शन
नन्हीं परी के लिए खोज रहे हैं नाम? देश के पवित्र की आस्था और शक्ति से है इन 7 नामों का कनेक्शन
Embed widget