एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने लटकाए रखा राम जन्मभूमि विवाद-आर्टिकल 370 का मामला, हमने समाधान किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इन स्वार्थी लोगों (विपक्ष) में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है. इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है. इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं.

डाल्टनगंज: झारखंड के डाल्टनगंज में आज एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद और आर्टिकल 370 दशकों से लटकाए रखा. लेकिन हमारी सरकार ने इन दोनों मामलों का समाधान निकाल लिया. इस दौरान पीएम मने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद की ये समस्या इसलिए बेकाबू हुई, क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी. यहां सरकारें पिछले दरवाज़े से बनती और बिगाड़ी जाती थीं. क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ और करप्शन होता था.

कांग्रेस की सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ- मोदी

रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस और उसके साथी दलों ने आर्टिकल 370 का मामला लटकाकर छोड़ा हुआ था. जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा. इन सब के जिम्मेदार हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल. बीजेपी ने अपना वादा पूरा करके दिखाया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था. कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी. कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की. कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ.’’ मोदी ने कहा, ‘’बीजेपी कोई संकल्प लेती है, तो उसे सिद्ध करती है. गरीब-आदिवासी-पिछड़े, देश के लिए जीने वाले एक-एक व्यक्ति की मान मर्यादा और सामाजिक न्याय, बीजेपी की प्राथमिकता है. अटल जी ने आदिवास, पिछड़े, वंचित समाज को झारखंड दिया था. इसी कमिटमेंट के कारण उन्होंने पहली बार अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया ताकि जंगलों में रहने वाले हर साथी की समस्याओं का समाधान हो सके.’’

विपक्ष की दुकान हिंसा पर चलती थी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’इन स्वार्थी लोगों (विपक्ष) में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है. इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है. इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’झारखंड में अस्थिरता का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी. इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र की और झारखंड की बीजेपी सरकार ने सफलता पाई है.’’

आपके जल, जमीन और जंगल की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आने देगी बीजेपी- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’बीजेपी सरकार के ईमानदार प्रयासों से ही आज झारखंड के गांव गांव में सड़कें और बिजली पहुंच रही है. बदलते हुए हालात में अब यहां रोजगार के नए साधन तैयार हो रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’यहां से जो बॉक्साइट निकल रहा है, उसका बड़ा हिस्सा यहीं के विकास में लगे, इसका भी प्रावधान पहली बार बीजेपी की सरकार ने ही किया है. विरोधी हताशा में कुछ भी कहें, लेकिन आपके जल, जमीन और जंगल की सुरक्षा और आपके हितों पर बीजेपी कोई आंच नहीं आने देगी.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’हर गरीब परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. झारखंड के लिए ये गौरव की बात है कि पूरे देश को आयुष्मान बनाने के लिए शुरु की गई ऐतिहासिक आयुष्मान योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गई थी.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी की अगवाई में एक स्थिर और मजबूत सरकार का दोबारा बनना यहां बहुत जरूरी है. क्योंकि झारखंड युवावस्था में है, अभी राज्य को जो दिशा मिलेगी, उसका झारखंड के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ेगा.’’

झारखंड के लिए मोदी ने गिनाए सामाजिक न्याय के पांच सूत्र

मोदी ने कहा, ‘’बीजेपी सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों पर काम किया है. पहला सूत्र है- स्थिरता दूसरा सूत्र है- सुशासन तीसरा सूत्र है- समृद्धि चौथा सूत्र है- सम्मान पांचवासूत्र है- सुरक्षा. बीजेपी ने झारखंड को स्थिर सरकार दी है. बीजेपी ने झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं. बीजेपी ने झारखंड में समृद्धि का मार्ग खोला है.’’

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में कब होगा फ्लोर टेस्ट? सुप्रीम कोर्ट कल सुबह साढ़े 10 बजे देगा आदेश

महाराष्ट्र से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

कंगना रनौत ने किया नई फिल्म का ऐलान, राम मंदिर पर बनाएंगी 'अपराजिता अयोध्या'

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस का प्लान B तैयार, राज्यपाल को सौंपा 162 विधायकों के समर्थन वाला पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget