एक्सप्लोरर

Watch: Karnataka में CM के सामने ही स्टेज पर भिड़ गए मंत्री और कांग्रेस सांसद, जानें क्यो हुआ झगड़ा

BJP vs Congress In Karnataka: इस घटना के बाद डीके सुरेश ने कहा कि उनकी मंशा सरकारी कार्यक्रम में खलल डालने की नहीं थी, लेकिन मंत्री होने के नाते अश्वत नारायण को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए था.

Karnataka BJP vs Congress: कर्नाटक के रामनगर में सीएम बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) की मौजूदगी में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री डॉ सीएन अश्वत नारायण (Dr CN Ashwathnarayan) और कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश (MP DK Suresh) आपस में भिड़ गए. ये घटना डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर और केंपेगौड़ा के मूर्ति के अनावरण के कार्यक्रम के दौरान हुई.

दरअसल ये झगड़ा तब शुरू हुआ जब कर्नाटक के उच्च शिक्षा डॉ सीएन अश्वतनारायण स्टेज से भाषण दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक डी के शिवकुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया. उन्होंने शिवकुमार को स्वार्थी करार देते हुए वार किया. अश्वत नारायण ने कहा कि बीजेपी (BJP) के नेता असली मर्द की तरह काम करते हैं, जो ठान लेते हैं उसे कर दिखाते हैं बाकी दलों के नेताओं की तरह जनता को गुमराह नहीं करते.

बयान के बाद मंच पर बैठी रामनगर की विधायक और जेडीएस (JDS) नेता अनिता कुमारस्वामी ने JDS की ओर से रामनगर जिले के लिए किए गए कामों को गिनाया और कहा कि अश्वत नारायण सरकारी कार्यक्रम में राजनीति करने से बचें, लेकिन मंत्री अश्वत ने अपना भाषण जारी रखा और कांग्रेस और जेडीएस पर आरोप लगाते रहे, जिससे मंच पर बैठे कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश भड़क गए और दोनों एक दूसरे से उलझ गए. पुलिस ने दोनों नेताओं को एक दूसरे से अलग किया. 

 

रामनगर में आज CM का कार्यक्रम था, जिले के विकास से जुडी कई योजनाओं के उद्घाटन के लिए CM बसवराज बोम्मई रामनगर पहुंचे थे. कांग्रेस नेता DK सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद हैं और रामनगर बेंगलुरु ग्रामीण ससंदीय क्षेत्र में आता है इसीलिए उन्हें भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. 

एक बार फिर अश्वत नारायण बात करने लगे तो मंच पर मौजूद कांग्रेस के MLC रवि ने उनका माइक छीन लिया. ये सब हंगामा सीएम की मौजूदगी में होता रहा. मंत्री के बर्ताव से नाराज कांग्रेस सांसद डीके सुरेश सीएम के सामने ही मंच पर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद सीएम ने दोनों नेताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों के बीच समझौता करवाया. 

डीके सुरेश ने कहा कि उनकी मंशा सरकारी कार्यक्रम में खलल डालने की नहीं थी, लेकिन मंत्री होने के नाते अश्वत नारायण को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए था. यहां जो हुआ वो इसके लिये सीएम से माफी मांगते हैं. इस हंगामे के बाद रामनगर में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अश्वत नारायण के खिलाफ प्रदर्शन किया.

दिल्ली में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा केस Omicron वेरिएंट के, केजरीवाल सरकार का बड़ा दावा

Punjab Election: Navjot Singh Sidhu का ऐलान, हर महिला को 2 हजार प्रति महीना और साल में मिलेंगे 8 सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क क्या?
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget