एक्सप्लोरर

कांग्रेस में भविष्य नजर नहीं आता देख विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं- जावड़ेकर

उन्होंने कहा, ''इनकी पार्टी (कांग्रेस) का पिछले 40 दिन से कोई अध्यक्ष नहीं है, इसके लिये बीजेपी कैसे जिम्मेदार है. कांग्रेस नेतृत्व का अपने नेताओं से कोई संवाद नहीं है, इसलिये पार्टी बिखर रही है. ''

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुये बृहस्पतिवार को कहा ''कांग्रेस अपने राजनीतिक दिवालियापन पर है. उनसे (कांग्रेस नेतृत्व) पार्टी संभल नहीं रही है और उनके विधायकों को वहां उनका भविष्य नजर नहीं आता इसलिये लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और कांग्रेस हमें जिम्मेदार बता रही है.''

राज्यसभा में बजट पर चर्चा शुरु होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने बीजेपी पर कर्नाटक और गोवा में उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया. जावड़ेकर ने संसद भवन परिसर में इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में मची भगदड़ के लिये कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, ''इनकी पार्टी (कांग्रेस) का पिछले 40 दिन से कोई अध्यक्ष नहीं है, इसके लिये बीजेपी कैसे जिम्मेदार है. कांग्रेस नेतृत्व का अपने नेताओं से कोई संवाद नहीं है, इसलिये पार्टी बिखर रही है. ''

जावड़ेकर ने कहा कि बीजेपी को कोसने से कांग्रेस की स्थिति नहीं सुधरेगी, उन्हें आत्मावलोकन करने की जरूरत है. उन्होंने उच्च सदन की बैठक निरंतर बाधित करने के लिये कांग्रेस की भर्त्सना करते हुये कहा कि कांग्रेस को अपनी नकारात्मक सोच बदलनी चाहिये. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा संसद भवन परिसर में धरना देकर केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाने के जवाब में जावड़ेकर ने कहा, ''केन्द्र सरकार या बीजेपी कुछ नहीं कर रही है, आपसे (सोनिया, राहुल) पार्टी संभल नहीं रही है, इसमें बीजेपी का क्या दोष है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget