एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायक का दावा- कई राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए उनकी सूची तैयार की गयी है

कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक बीजेड जमीर अहमद खान ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि कई राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए उनकी सूची तैयार की गयी है.

बेंगलुरू: कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने आरोप लगाया कि उन्हें देश के अनेक राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को ‘प्रताड़ित’ करने की साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खान की संपत्तियों की हाल में तलाशी ली थी. खान ने यह दावा भी किया कि ऐसे प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं की एक सूची तैयार की गयी है. उन्होंने कहा, ''मेरे लोग मेरी पूंजी हैं. जब तक मैं राजनीति में हूं, मैं ऐसा कुछ नहीं करुंगा जिससे मेरे लोगों को शर्म से अपने सिर झुकाने पड़ें.''

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि ईडी के छापों ने उनके बारे में कई लोगों के मन में संदेह को दूर कर दिया है. खान ने कहा, ''एक घर बनाने को मेरे सबसे बड़े अपराध की तरह दिखाया जा रहा है. इसलिए ईडी ने मुझ पर छापे मारे. ईडी ने जिस उम्मीद के साथ मेरे यहां छापे मारे, वह झूठी साबित हुई.''

कांग्रेस विधायक का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया, ''विभिन्न राज्यों के प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं की एक सूची तैयार की गयी है और उन्हें प्रताड़ित करने के प्रयास जारी हैं. इसी साजिश के तहत मुझे निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन मैं ऐसी चीजों से डरने वाला नहीं.''

ईडी ने पांच अगस्त को विभिन्न स्थानों पर खान के आवास और दफ्तरों से जुड़े परिसरों पर एक साथ तलाशी ली थी. अपने ट्वीट पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब नहीं देना चाह रहे चामराजपेट के विधायक ने कहा कि उन्हें जो कहना था, कह चुके हैं और मीडिया के सामने उन्हें और कुछ नहीं कहना.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार का बयान

मुस्लिम नेताओं की सूची बनाये जाने और उन्हें प्रताड़ित करने की साजिश के खान के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ''मैं उनसे बात करता हूं, देखते हैं कि उनका क्या पक्ष है. हम पार्टी में विचार-विमर्श करेंगे.''

कांग्रेस विधायक ने शुक्रवार को शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस बीच खान दिल्ली में हैं और अटकलें लगने लगीं कि ईडी ने उन्हें तलब किया है.

हालांकि इस तरह की अटकलों को खारिज करते हुए खान ने कहा, ''मैं निजी कामकाज से अक्सर दिल्ली जाता हूं. ईडी ने मुझे नहीं बुलाया, यह मीडिया के दिमाग की उपज है. अगर ईडी मुझे बुलाती है तो मैं मीडिया को बताऊंगा और नोटिस दिखाऊंगा.''

कल्याण सिंह का निधन, बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद प्रमुख हिन्दू नेता के रूप में आए थे सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget