एक्सप्लोरर

राजस्थान सियासत: कांग्रेस MLA का दावा- सचिन पायलट ने पैसे लेकर बीजेपी में जाने का ऑफर दिया था

गिरिराज से जब उनके इन दावों पर सबूत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है. जो है वह आमने सामने की बात है.

नई दिल्ली: कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा ने दावा किया है कि खुद सचिन पायलट ने उन्हें पार्टी बदलने का ऑफर दिया था और कहा था कि जितना पैसा चाहिए उतना मिलेगा. उनका दावा है कि यह बातचीत दो से तीन बार हुई है और सचिन पायलट के घर जब वो किसी काम से गए थे तब हुई थी. हालांकि गिरिराज का कहना है कि उन्होंने सचिन पायलट का ऑफर मानने से इंकार कर दिया था. गिरिराज सिंह मलिंगा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में ये खुलासा किया है.

गिरिराज सिंह मलिंगा ने बताया, "मुझसे यह बात दिसंबर में जब परसीमन का काम चल रहा था तब हुई थी. मैंने उनको यही समझाया कि मैं आपके साथ नहीं हूं. मैं गहलोत साहब के साथ हूं और आप ही गलत कर रहे हैं. हम कांग्रेस से जीत कर आए और इस्तीफा देकर बीजेपी में जाएं, तो यह गलत होगा. हम पैसे लेकर रिजाइन दे रहे हैं और फिर हम बीजेपी से लेकर चुनाव लड़ें, ये गलत होगा."

जब गिरिराज से सवाल किया गया कि क्या सचिन पायलट ने उनसे कहा था कि बीजेपी ज्वाइन करनी है? इस पर उन्होंने कहा, "हां, लेकिन मैंने मना कर दिया. मैंने उनसे यह कहते हुए मना कर दिया कि क्या जीवन भर यही करेंगे. पहले मैंने बहुजन पार्टी छोड़ी और कांग्रेस में आया. फिर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाएं तो जीवन भर यही करेंगे क्या."

सचिन पायलट से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा, "ऐसा है, दोनों बार उनके घर पर बात हुई है. उन्होंने मुझे बुलाया नहीं, मैं दो बार किसी काम से उनके पास गया था और फिर मेरी उनकी चर्चा हुई. जब मैं ऑफर स्वीकार करता तो मुझसे बात करते, मैंने दोनों बार मना कर दिया."

एबीपी न्यूज़ ने गिरिराज से सवाल किया कि क्या उन्होंने इस बारे में अशोक गहलोत को बताया था? तो उन्होंने कहा, "हां मैंने गहलोत को बताया था, गहलोत साहब ने कहा कि पायलट साहब ऐसा क्यों करेंगे. मैंने कहा मुझे नहीं मालूम मेरे पास यह सूचना थी कि सरकार चली जाएगी खतरा होगा. मेरा काम था उनको बताना, मैंने बता दिया."

कितने पैसे का ऑफर था और कैसे मिलने वाला था? इस सवाल पर गिरिराज ने कहा, "उन्होंने पैसे के लिए कहा कि आपको पैसा मिल रहा है. आपको बताऊं की रेट एक ही है 35 करोड़ रुपये का रेट है. कुछ काम ज्यादा भी हो सकता है."

हालांकि गिरिराज से जब उनके इन दावों पर सबूत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है. जो है वह आमने सामने की बात है. जो मेरी बात हुई है, उस समय एक शब्द आगे नहीं बोल रहा.

ये भी पढ़ें: राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत बोले, सचिन पायलट कहा करते थे 'मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं'   विकास दुबे मुठभेड़: 22 जुलाई को न्यायिक आयोग के सदस्यों के नाम तय करेगा SC, जांच का दायरा व्यापक रखने के दिये संकेत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget