एक्सप्लोरर

Modi 3.0 Oath Ceremony: मल्लिकार्जुन खरगे को मिला PM मोदी के शपथ ग्रहण का निमंत्रण, बोले- कल लेंगे फैसला, जाएंगे या नहीं

Modi 3.0 Oath Ceremony: मोदी सरकार 3.0 का रविवार (9, जून) को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. नरेंद्र मोदी कल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके लिए कई नेताओं को न्योता भेजा गया है.

Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण दिया गया है. हालांकि, मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से कहा गया है कि इस निमंत्रण पर वे कल यानी 9 जून को फैसला लेंगे.

दरअसल, NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया है. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार (9, जून) को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और वह देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता होंगे.

खरगे को दिया गया निमंत्रण

नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण दिया गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन आया है. हालांकि, इस पर वह रविवार तक फैसला लेंगे. इससे पहले TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण में शामिल होने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल नहीं होगी. हमें शपथ ग्रहण समारोह में कोई न्योता नही मिला है.

2024 में बीजेपी को नहीं मिला बहुमत

लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार (4, जून) को घोषित किए गए. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी को इस बार 240 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. हालांकि, NDA गठबंधन को 293 सीटों पर जीत मिली है, जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है.

कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत ने कई पड़ोसी देशों को भी निमंत्रण भेजा है. इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव और मॉरीशस सहित कई पड़ोसी देशों के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ-ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में रविवार (9, जून) को शाम सवा सात बजे निर्धारित है.

यह भी पढ़ें- Modi 3.0 Oath Ceremony: 'गिर जाएगी NDA सरकार', PM मोदी के शपथ ग्रहण से पहले ममता बनर्जी की बड़ी भविष्यवाणी

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget